हिजबुल्लाह पर इजरायल का बड़ा हमला, लेबनान में 31 लोगों की मौत

इजरायल, चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के इजरायल पर हमले के बाद लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में सोमवार (2 मार्च) को कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। ईरान को निशाना बनाकर इजरायल-अमेरिका की तरफ से शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्लाह संघर्ष कूद गया है। हिजबुल्ला पर इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे।
इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा, “दूतावास न आएं।” हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। दरअसल, कुवैत के उस इलाके में सोमवार को धुआं उठता देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है।
विशेष रूप से उस दूतावास को निशाना बनाकर किया गया
इससे पहले इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से दूर रहने की सलाह दी गई थी। कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले मिस्र के श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उसने सोमवार को इलाके में धुआं देखा। हालांकि, अयमान को यह जानकारी नही थी कि क्या यह हमला विशेष रूप से उस दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था।
इससे पहले, अमेरिका ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। इसके अलावा दुबई में भी कुछ स्थानों पर सोमवार को विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं। अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को तेहरान पर हमला करने के बाद ईरान ने कई खाड़ी देशों में इजरायली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमलों को अंजाम दिया है।
रविवार तड़के तेहरान द्वारा देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल-अमेरिका के हमलों में मौत की घोषणा किए जाने के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज हो गई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरानी हमले की शुरुआत से लेकर अब तक उसकी सेना ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, दो क्रूज मिसाइलों और 541 ड्रोन के हमलों को झेला है। (भाषा)
यह भी पढ़े– ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15% तक बढ़ाने का ऐलान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



