जे. मुरलीधर बने नेहरू प्राणी उद्यान के उप-क्यूरेटर

हैदराबाद, जे. मुरलीधर ने आज नेहरू प्राणी उद्यान हैदराबाद के चौथे उप क्यूरेटर का पद्भार ग्रहण किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जे. मुरलीधर ने नेहरू प्राणी उद्यान क्यूरेटर जे. बंसता से कार्यभार ग्रहण किया।

वे गत 31 दिसंबर को उप क्यूरेटर एम. बरनोबा की रोट सेवानिवृत्ति के बाद से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जे. मुरलीधर ने अन्य सहायक कर्मचारियों के साथ प्राणी उद्यान का दौरा किया।

मुरलीधर ने चिड़ियाघर प्रबंधन और चल रहे विभिन्न प्रजनन कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उप-क्यूरेटर ने वन्यजीवों के रात्रि विश्राम स्थलों का भी दौरा करते हुए स्वच्छता सहित अन्य व्यस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े: मानसिक रूप से बनें बलवान : सद्गुरु रमेशजी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button