जगमोहन मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के सीएमडी नियुक्त

नई दिल्ली, पूर्व नौसेना कैप्टन जगमोहन को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से मिली। वह वर्तमान में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में कॉर्पोरेट योजना, परियोजना और व्यवसाय विकास के निदेशक हैं। आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में कैप्टन जगमोहन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से लेकर 30 सितंबर, 2029 को उनकी सेवानिवृत्ति तक की अवधि के लिए होगी।

कैप्टन जगमोहन ने भारतीय नौसेना में 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की, जिस दौरान उन्होंने डाइरेक्टोरेट आफ नेवल डिजाइन और मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। गोवा शिपयार्ड में शामिल होने से पहले, उन्होंने कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में मुख्य महाप्रबंधक (डिजाइन) के रूप में काम किया था।( PTI)

यह भी पढ़ेंबेगमपेट रेलवे स्टेशन का संचालन करेंगी महिलाएँ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button