रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ सब इंस्पेक्टर
जग्तियाल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जग्तियाल जिले से संबंधित कोरुट्ला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों दबोच लिया।
एसीबी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर रुपावत शंकर को शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज गेमिंग एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार करने के बजाय बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी करने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारते दबोचा गया।
शिकायत मिलने के बाद कल रात एसीबी ने पुलिस स्टेशन के भीतर से ही एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत करीम नगर स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



