जग्तियाल : माँ-बेटे की कुछ घंटों के अंतराल में मौत से मातम

Ad

जग्तियाल, जग्तियाल जिले के मोथे गाँव में मां और बेटे की कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोथे में रहने वाले डोडला संपत ने कर्ज के बोझ से परेशान मंगलवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे तत्काल करीमनगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां मल्लव्वा को गहरा सदमा लगा और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे महिला की भी मौत हो गई। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें… दल बदलू विधायकों के मामले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोक झोंक

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button