जैन कॉन्फ्रेंस, हैदराबाद ने वृद्धाश्रम में दी सेवा
हैदराबाद, शिवमुनिजी म.सा. के 54वें संयम महोत्सव एवं सिद्धार्थमुनिजी म.सा. की प्रेरणा से ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस आंध्र-प्रदेश तथा तेलंगाना हैदराबाद शाखा द्वारा कोरा स्थित साईबाबा वृद्धाश्रम में सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में मानव सेवा कार्य का आयोजन किया गया।आज यहाँ रतनचंद कटारिया तथा नवनीत नाहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीजी के मंगलाचरण से हुआ।
इसके पश्चात वृद्धाश्रम के संचालक रवि कुमार को आवश्यक भोजन सामग्री तथा वस्त्र प्रदान किए गए। कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों द्वारा रवि कुमार एवं अन्नपूर्णा का स्वागत किया गया। रवि कुमार ने वृद्धाश्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में 52 लोग रहते हैं, जिनकी यहाँ सेवा की जाती है। साध्वीश्री ने कहा कि मानव सेवा कार्य अनुमोदनीय है। भविष्य में ऐसे कार्य करते हुए श्रमण संघ को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कॉन्फ्रेंस के महामंत्री किशोर कुमार मुथा ने युवा शाखा और मानव सेवा योजना के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए मानव सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मानव सेवा योजना के अध्यक्ष घेवरचंद कोठारी ने सभा का संचालन करते हुए सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। साथ ही लाभार्थी परिवारों का कॉन्फ्रेंस की ओर से स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें… ट्रक्सअप ने हैदराबाद में आयोजित किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
विशिष्ट जनों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि व सम्मान
कार्यक्रम का लाभ पारसीदेवी लालचंद गौतम चंद मुथा परिवार, आदिनाथ ज्वेलर्स, सुभाषचंद अजित कुमार भावेश कुमार तातेड़ परिवार एवं गुप्त परिवार ने लिया। अवसर पर हाल ही में चारमीनार स्थित गुलजार हौज के पास हुई हृदय विदारक अग्नि दुर्घटना में जान गंवानें वाले मोदी परिवार के सदस्यों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
अवसर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैदराबाद कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कीमती, कोषाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राजेश भंडारी, प्रांतीय युवा शाखा अध्यक्ष श्रेणिकराज डाफरिया, महामंत्री नवनीत नाहर, कोषाध्यक्ष मुकेश के. गांधी, मानव सेवा योजना के प्रांतीय अध्यक्ष घेवरचंद कोठारी, महामंत्री मुकेश सुराणा, युवा अध्यक्ष अनिल कोठारी, महामंत्री हेमंत मुथा, कोरा संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कटारिया, महामंत्री गौतम मुथा, धनराज गडवाणी, अरुण मुथा, पवन कटारिया, श्रेयांस तालेड़ा, दीपक भूरट एवं अरुण सांखला उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अजित तातेड़, भावेश तातेड़, अनिल कावेड़िया, विमल कोठारी, हंस तालेडा, प्रतीक कटारिया, हितेश चाणोदिया, महेंद्र मखाणा, आनंद पितलिया, अनिल गांधी, नवीन गांधी, महिला विभाग की पूर्व अध्यक्ष ममता सांखला, शोभा बोहरा, आशा डाफरिया, शोभा भूरट, संतोष कोठारी, कला गांधी, सरला सांखला, मनीषा समदरिया, चंचल पिपलिया, संगीता सुराणा, स्वाति कोठारी, सोनल सांखला एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन साध्वीजी के मांगलिक द्वारा हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



