जैन कॉन्फ्रेंस कामारेड्डी क्षेत्रीय शाखा का गठन

हैदराबाद, श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस आंध्र प्रदेश-तेलंगाना शाखा के अंतर्गत कामारेड्डी क्षेत्रीय शाखा का गठन किया गया। यहाँ कॉन्फ्रेंस की युवा शाखा के महामंत्री नवनीत नाहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतीय महिला और युवा शाखा आंध्र प्रदेश तेलंगाना की ओर से जयश्रीजी म.सा. के 39वें दीक्षा संयम दिवस एवं राजश्रीजी म.सा. के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में छाँछ का वितरण किया गया।

इसका लाभ बुधमल, दिलीपचंद, यश बोहरा परिवार ने लिया। आंध्र प्रदेश तेलंगाना शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार कीमती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भंडारी, महिला अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी, महामंत्री ममता बोहरा, युवा अध्यक्ष श्रेणिकराज डाफरिया, युवा महामंत्री नवनीत नाहर के सान्निध्य में कामारेड्डी में जैन कॉन्फ्रेंस शाखा का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें… बीआईएस हैदराबाद ने किया नए लाइसेंसधारकों के साथ संवाद

नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष यश बोहरा, महामंत्री विशाल बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य सिद्धांत बोहरा, मुकेश बोहरा, आदेश बरड़िया, रोशन बोहरा, प्रतीक बोरुंडिया शामिल हैं। कॉन्फ्रेंस की ओर से धर्मेन्द्र नाहर, पवन कटारिया, मुकेश गांधी, अरुण कुमार मुथा, गौतम चोरड़िया, राहुल रामावत, राजेंद्र पिंचा, हमीर भूरट, दीपक बुबकिया, राहुल चोरड़िया, मनीष बोहरा, दीपक बोहरा, अजित बोहरा, किशोर मुथा, दिनेश बुबकिया, श्रीपाल बोहरा, यश बोहरा, ललिता नाहर, अन्नू पिंचा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button