जैन रिलीफ फाउंडेशन ने पूरे किये सेवा के दस साल
हैदराबाद, जैन समुदाय को मेडिकल की विभिन्न सेवाओं को रियायती दर पर उपलब्ध करवाने वाली जैन रिलीफ फाउंडेशन ने अपने कार्य के 10 साल पूरे किये। साथ ही भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर चलाये गये जेआरएफ हेल्थ कार्ड मेगा ड्राइव में एक ही दिन में पूरे भारत में 96,000 से अधिक लोगों के हेल्थ कार्ड रिनिवल करने का रिकॉर्ड बनाया।





















यहाँ जेआरएफ के निदेशक पवन कटारिया एवं प्रशांत कोचेटा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन रिलीफ फाउंडेशन (जेआरएफ) द्वारा आयोजित जेआरएफ हेल्थ कार्ड मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम श्री जैन सेवा संघ के तत्वाधान में एग्जिबिशन ग्राउंड, नामपल्ली तथा श्री महावीर जैन सेवा संघ के तत्वाधान में इंपीरियल गार्डन, सिकंदराबाद के साथ-साथ देशभर में जेआरएफ के बेंगलुरू, इंदौर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, नासिक, गुवाहाटी, के आलावा 16 जगह पर कैंप आयोजित किया गया, जिसमें समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 96,000 जेआरएफ हेल्थ कार्ड रिनिवल करवा कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
सहलोत परिवार के सहयोग से मेगा ड्राइव को मिली सफलता
इस मेगा ड्राइव के प्रमुख लाभार्थी के रूप में शिवराज मिठालाल गौतम दर्शन सहलोत परिवार का विशेष योगदान रहा, जिनकी प्रेरणा से यह अभियान व्यापक रूप में सफल हुआ। गौतम सहलोत द्वारा जेआरएफ स्टॉल का भव्य उद्घाटन किया गया तथा जेआरएफ हेल्थ कार्ड के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी के साथ केक काटकर उत्सव मनाया गया। जैन रिलीफ फाउंडेशन का जेआरएफ हेल्थ कार्ड अपने सफल 10 वर्ष पूर्ण कर 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
वर्ष 2016 में हैदराबाद के 9 युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह छोटा-सा प्रयास आज एक व्यापक जनसेवा अभियान बन चुका है। वर्तमान में यह सेवा देश के 28 राज्यों के 238 से अधिक शहरों एवं ग्रामों में 10,600 से अधिक टाई-अप सेंटरों पर लगभग 3.80 लाख से अधिक सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं। इस हेल्थ कार्ड के माध्यम से समाज को प्रतिवर्ष लगभग 65 से 70 करोड़ रुपये की बचत हो रही है, जो इसे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रभावी एवं विश्वसनीय पहल बनाता है, जिनका अगला लक्ष्य 100 करोड़ प्रतिवर्ष बचाना है, साथ ही लोगों में स्वास्थ्य के प्रति अवेयरनेस लाना जीआरएफ की प्राथमिकता है।
एक राष्ट्र एक कार्ड (वन नेशन वन कार्ड) के तहत जेआरएफ सदस्य अब देश में कहीं भी आवशकता पड़ने पर जेआरएफ हेल्थ कार्ड के माध्यम से पैसों की बचत कर सकते हैं, इसके अंतर्गत जेआरएफ हेल्थ कार्ड धारकों को देशभर में हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, आई हॉस्पिटल, डेंटल क्लीनिक्स, फार्मेसी, फिजियोथैरेपी सेंटर वेलनेस सेंटर आदि में 10 से 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट व ट्रीटमेंट में प्राथमिकता मिलती है।
यह भी पढ़ें… भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाए विश्व : रामचन्दर राव
कोविड-19 के दौरान जेआरएफ ने दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ
गौतम सहलोत ने बताया कि कोविड-19 जैसे चुनौतीपूर्ण समय में जेआरएफ ने उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीन उपलब्ध कराना, अपोलो हॉस्पिटल के साथ मिलकर पहला कोविड सेंटर प्रारंभ करना, साधु-साध्वी भगवंतों की स्वास्थ्य सेवा एवं वैक्सीनेशन में सहयोग, रक्तदान शिविरों का आयोजन तथा समय-समय पर हेल्थ अवेयरनेस कैंप शामिल हैं।
इसी कड़ी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा जेआरएफ को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं, श्री तेजराज जैन सेवा पुरस्कार 2021, जीतो एक्सीलेंसी अवार्ड 2024, सौभाग्य श्री अवार्ड 2025 आदि। डिजिटल युग के अनुरूप जेआरएफ द्वारा मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से सदस्य अपने नजदीकी टाई-अप सेंटर, ऑफर्स एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
टीम जेआरएफ का अगला लक्ष्य इस हेल्थ कार्ड को पूरे भारत के हर जैन परिवार तक पहुँचाना है, जिससे कि एक छत के नीचे हेल्थ केयर इंडस्ट्री की सेवाओं का लाभ जैन रिलीफ फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को मिले, जिससे पैसों की बचत के साथ स्वास्थ्य लाभ पा सकें। टीम जेआरएफ ने सभी समाज बंधुओं से निवेदन किया है कि वह अपने इष्टमित्रों, सगे संबंधी, जो देश के विभिन्न शहरों, गाँवों में रहते हैं, उन सभी को जेआरएफ हेल्थ कार्ड की जानकारी देकर इससे जुड़ने का आह्वान करें। इस आयोजन में जेआरएफ के डायरेक्टर, कोऑर्डिनेटर्स एवं स्पोर्ट्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 90 से ज्यादा वॉलिंटियर्स ने जेआरएफ कैंप मे लोगों के रिनिवल तथा नये पंजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डायरेक्टर व कोऑर्डिनेटर सहित पूरी टीम की सक्रिय भागीदारी
प्रमुख रूप से जेआरएफ डायरेक्टर धर्मेंद्र नाहर, प्रशांत कोचेटा, पवन कटारिया, दीपक कीमती, विक्रम कीमती, प्रमोद खिंवसरा, राजेंद्र पिंचा, प्रेम कोठारी, गौतम पारख, जेआरएफ लेडीज विंग से ललिता नाहर, रेखा कोचेटा, वनीता खिंवसरा, प्रियंका कटारिया, प्रिया कीमती, रेखा कीमती, रेखा कोठारी, अनु पिंचा, बरखा पारख, कोऑर्डिनेटर संदीप शाह, अरुण मुथा, श्रीहंस तालेड़ा, राजेश राँका, संजय मंडोत, विशाल भंडारी, राजेश पोकरना, प्रसन्न कांकरिया, प्रतीक मुथा, सपोर्टर्स अनिल डागा, नरेश गांधी, मनीष कास्वा, सतीश काला, विजय जैन, संजय मुनोत, उत्तम जैन, सतीश जैन सहित पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया।
साथ ही वालंटियर्स वंश कटारिया, जयेश कटारिया, यशराज कोचेटा, सलोनी कोचेटा, आंचल मुथा, गौरव मुथा, तूशिता तातेड़, नवीन जैन, मनोज कुमार, शीतल जैन, राहुल जैन, दिनेश जैन, दीपेश, मंजू बरमेचा, गुंजन करनावट, सोनिया जैन, प्रवीण डूंगरवाल, महिमा, पोषद जैन, आदेश पिंचा, पंकज जैन, सिद्धार्थ नाहर, तनीशा जैन, निश्चय कोचेटा, गौरव खिंवसरा, सिद्धार्थ खिंवसरा, पूर्वी भंडारी, सुरेखा कोठरी, निवृति तातेड़, अंशिका पिरगल, गर्व कासलीवाल, गौतम बागमार, संदीप बरमेचा, लब्धि श्रीश्रीमाल, आशीष बडेरा, ललित जैन, एम. रमेश जैन, रौनक कोठारी, राकेश गांधी, पारस शाह, आयुष कोठारी, प्रेरणा बागमार, विजय, इंदर कांकरिया, अभिषेक अलीज़ार, प्रतीक कटारिया, देव पोकरना, तरुण जैन, पूजा पोकरना, चेतन जैन, विनीता जैन, नीता मेहता, रोहित मेहता, शैलेंद्र पीपाड़ा एवं अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
इस आयोजन में विज्ञापन सहयोग प्रदान करने हेतु महावीर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड का विशेष आभार व्यक्त किया गया। जैन रिलीफ फाउंडेशन का यह प्रयास केवल एक हेल्थ कार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आर्थिक बचत प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



