हैदराबाद में जैन संस्कार विधि दीपावली कार्यशाला


हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद हैदराबाद द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ. गवेषणाजी आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वीश्री ने जैन संस्कार विधि की महिमा बताते हुए आचार्य श्री तुलसी द्वारा प्रदत्त संस्कार विधि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि जैन विधि से कार्यक्रम मनाने के आध्यात्मिक एवं सामाजिक लाभ क्या हैं? साध्वी श्री मेरूप्रभा, साध्वी श्री मयंकप्रभा एवं साध्वी श्री दक्षप्रभा जी द्वारा महावीर स्तुति का मधुर संगान किया गया। जैन संस्कारक जिनेंद्र बैद एवं प्रमोद भंडारी ने पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि का प्रदर्शन कर कार्यशाला को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाया।

यह भी पढ़ें… स्नेह सुगंध लेडीज क्लब की कपल नाइट आयोजित
अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के पदाधिकारीगण सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यशाला में तेयुप अध्यक्ष राहुल गोलेछा, संगठन मंत्री चेतन मरलेचा एवं किशोर मंडल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने आगामी दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से कराने का संकल्प लिया। संगठन मंत्री चेतन मरलेचा ने आभार व्यक्त किया। साध्वी श्री डॉ. गवेषणा जी के मंगल पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
