जयपुर : सेक्स ट्रीटमेंट की आड़ में स्कैम

फर्जी फार्मेसी से चल रहा था इंजेक्शन का धंधा

जयपुर, राजधानी में सेक्सुअल इलाज के नाम पर चल रहे अवैध इंजेक्शन रैकेट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और राजस्थान ड्रग कंट्रोल की टीम ने गोपालपुरा बाइपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारकर पूरे खेल का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।

जांच में सामने आया कि ट्राइमेक्स नाम से इंजेक्शन ऑनलाइन बेचा जा रहा था, जबकि इस नाम की कोई दवा रजिस्टर्ड ही नहीं है। असल में यह इंजेक्शन तीन दवाओं पौपावेरिन, एल्प्रोस्टैडिल और क्लोरप्रोमाजिन की डोज मिलाकर तैयार किया जा रहा था। यानी ब्रांड का नाम फर्जी, अंदर का माल जुगाड़। यह पूरा नेटवर्क ओ मैन नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चलाया जा रहा था।

फर्जी फार्मेसी बनाकर मरीजों से ठगी का बड़ा खुलासा

हैरानी की बात यह है कि इस नाम से कोई वैध फार्मेसी रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। इलाज के नाम पर डिजिटल ठगी का पूरा सेटअप तैयार था। हॉस्पिटल प्रशासन ने सारा खेल अपने कर्मचारी मनीष कुमार सोनी पर डाल दिया है। आरोप है कि उसने ओमेन फार्मेसी के नाम से फर्जी सिस्टम बनाया, डॉक्टरों के नकली सिग्नेचर किए और मरीजों को सीधे इंजेक्शन भेजकर पैसे अपने खाते में डलवाए।

2019 से कार्यरत यह कर्मचारी खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों से मोटी रकम वसूलता था। अस्पताल के दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड और जीएसटी नंबर तक का इस्तेमाल कर उसने पूरा फर्जी नेटवर्क खड़ा कर लिया। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

यह भी पढ़े : उप्र : अयोध्या में पति की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदी महिला

उधर, ड्रग कंट्रोल विभाग ने अस्पताल के सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. चिराग भंडारी की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है और राजस्थान मेडिकल काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की तैयारी है। अस्पताल प्रशासन ने साफ कहा कि उनके यहां केवल रजिस्टर्ड और अनुमोदित दवाओं का ही इस्तेमाल होता है। किसी भी अवैध या ऑनलाइन दवा बिक्री से उनका कोई संबंध नहीं है और ट्राइमेक्स इंजेक्शन अस्पताल में उपयोग नहीं किया जाता।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button