हैदराबाद के मशहूर मॉल में नजर आई जान्हवी कपूर : तस्वीरें वायरल
हैदराबाद, जब शहर में आपके पसंदीदा सेलिब्रिटी अचानक दिख जाएं तो फैंस के लिए वह पल काफी रोमांचक होता है। हैदराबाद में कुछ ऐसा ही हुआ जब बॉलीवुड और टॉलीवुड फैंस को अभिनेत्री जान्हवी कपूर शहर के एक मशहूर मॉल में अचानक नजर आईं।
जान्हवी इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ के एक गाने की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं, जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू साना कर रहे हैं।
शुक्रवार को जान्हवी कपूर को निर्देशक बुच्ची बाबू साना के साथ एएमबी सिनेमा में देखा गया। दोनों की एमबी लाउंज में समय बिताते तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।फैंस इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने कौन सी फिल्म देखी। कुछ का मानना है कि यह ‘हरी हर वीरा मल्लू’ हो सकती है, जबकि अन्य का कहना है कि यह ‘सैयारा’ हो सकती है।
टॉलीवुड में जान्हवी कपूर की बढ़ती फीस सुर्खियों में
इस बीच जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती फीस को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ‘देवरा’ के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली थी, जो उस समय उनकी सबसे अधिक थी। अब ‘पेड्डी’ के लिए उन्होंने कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये की मांग की है।
इतना ही नहीं, टॉलीवुड में यह भी चर्चा है कि जान्हवी ने अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली के साथ एक संभावित प्रोजेक्ट के लिए 7 करोड़ रुपये की मांग की है। पेड्डी एक रस्टिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं और बुच्ची बाबू साना इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का भव्य थिएट्रिकल रिलीज 27 मार्च 2026 को तय है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



