मेगा पीआर कार्यक्रम की घोषणा से उत्साहपूर्ण रही जेसीआई बंजारा हैदराबाद की द्वितीय साधारण सभा

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद की द्वितीय साधारण सभा फिल्म नगर स्थित मूनशाइन प्रोजेक्ट में उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुई। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण गायत्री चक्रवर्ती, विशिष्ट अतिथि फुर्सत किचन के संस्थापक आनंद दीक्षित नाग जेरलपल्ली तथा ज़ोन डायरेक्टर, मैनेजमेंट प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे। अध्यक्ष रोहित काबरा एवं स्वाति काबरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने टीमवर्क, प्रेरणा और सामूहिक ऊर्जा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

आयोजन की सफलता में सलाहकार पूर्व अध्यक्ष दिलीप सुनीता कोठारी एवं पूर्व अध्यक्ष दिलीप अनुराधा चितलंगिया के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रोजेक्ट समन्वयक देवेंद्र-अनुषा लुहाड़िया, कृष्णा-प्राची सेठिया, रोहित-स्वाति अग्रवाल एवं सोमेश-दिव्या झंवर की योजनाबद्ध तैयारी और समर्पण ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान आनंद हेमा नाहर को जेसीआई इंडिया फाउंडेशन में उनके उदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सुमित मित्तल एवं शिल्पी मित्तल ने बंजारा सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ का सामूहिक उत्सव मनाया। नव दीक्षित सदस्यों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर फेलोशिप को सुदृढ़ किया। मुख्य आयोजन से पूर्व आयोजित सप्ताहभर की ऑनलाइन प्रतियोगिता ने सदस्यों में उत्साह बढ़ाया। दैनिक विजेताओं में उदय तुलस्यान, ऋतिका तुलस्यान, अंकित भंसाली, मोनिका भंसाली, अंकित राठी, कृति राठी, अंकित तोतला, प्रिया तोतला, सुमित मित्तला, शिल्पी मित्तल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से राष्ट्रीय बाज़ार में लांच हुआ ई-ऑटो महिंद्रा उड़ो

मुख्य प्रतियोगिता में अक्षय मणियार एवं माधुरी मणियार विजेता बने, जबकि सुमित मित्तल व शिल्पी मित्तल प्रथम उप विजेता और अंकित भंसाली व मोनिका भंसाली द्वितीय उप विजेता रहे। अध्यक्ष रोहित काबरा ने आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाले मेगा पीआर प्रोग्राम के लिए फुरसत किचन को टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने सदस्यों से इसी ऊर्जा को आगे बढ़ाते हुए पीआर कार्यक्रम के माध्यम से बंजारा का नाम ऊँचा करने का आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button