जेसीआई बंजारा हैदराबाद की महिला सशक्तिकरण विंग का मैट्रिक्स तंबोला आयोजन

हैदराबाद, जेसीआई इंडिया के प्रतिष्ठित जोन 12 के अंतर्गत जेसीआई बंजारा हैदराबाद की महिला सशक्तिकरण विंग द्वारा निधि एकत्र करने के लिए मैट्रिक्स तंबोला-2026 का आयोजन सिकंदराबाद एला लिबर्टी में किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाइस चेयरपर्सन डिज़िग्नेट वूमेन एम्पावरमेंट विंग-2026 निकिता भट्टड़ ने किया। औपचारिक रूप से शुभारंभ जेसीआई बंजारा हैदराबाद (अध्यक्ष 2025) सरवेश मालानी द्वारा किया गया।

अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश बैंक के चेयरमैन रमेश बंग, विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़ोन 12 के जोनल उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं ज़ोन 12 पीआर एंड मार्केटिंग के जोन निदेशक विरिजा उपस्थित थे। मंच पर वूमेन एम्पावरमेंट विंग-2026 चेयरपर्सन डिज़िग्नेट स्वाति काबरा, वूमेन एम्पावरमेंट विंग-2025 चेयरपर्सन भगवती मालानी तथा जेसीआई बंजारा हैदराबाद प्रेसिडेंट इलेक्ट 2026 रोहित काबरा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में चार राउंड तंबोला और 7.5 लाख से अधिक पुरस्कार वितरित

सभी का स्वागत स्वाति काबरा ने वूमेन एम्पावरमेंट विंग की शक्ति और सक्रियता के बारे में जानकारी देते हुए किया। उन्होंने कहा कि यह विंग 130 से अधिक सक्रिय महिलाओं, समर्पित मेंटर्स और प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स के सहयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक्स तंबोला से एकत्रित धनराशि का उपयोग वंचित वर्गों के उत्थान हेतु सामुदायिक विकास परियोजनाओं में किया जाएगा। उन्होंने विंग की विरासत परियोजनाओं जैसे गौ सेवा, रेज़ ऑ़फ हैप्पीनेस, दिव्यांग बच्चों के लिए तारे ज़मीन पर, सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढाँचे के निर्माण पर प्रकाश डाला।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने सभा को संबोधित किया। रमेश बंग ने मनोरंजन के साथ सामाजिक दायित्व को सफलतापूर्वक जोड़ने के लिए विंग की सराहना की और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मनोरंजन खंड में मैट्रिक्स तंबोला-2026 के चार राउंड आयोजित किए गए, जिनका संचालन श्रुति भंडारी ने किया। 7.5 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कारों के साथ प्रतिभागियों को सोने-चाँदी के आभूषण, डिजाइनर परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल उत्पाद, वेलनेस वाउचर्स और लक्ज़री उत्पाद जीतने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा में तुलाभार उत्सव : माता-पिता के सम्मान में भावनाओं का संगम

प्रॉजेक्ट टीम और श्वेता हरकुट को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर विशाल गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर, जिनका प्रतिनिधित्व उदय राठी और विशाल राठी ने किया। कार्यक्रम को काबरा टायर्स (प्रतिनिधि कमल काबरा) और शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स (प्रतिनिधि गौतम जैन) द्वारा पावर्ड किया गया। मोदी पर्ल्स (प्रतिनिधि प्रियंका अग्रवाल) और जीतू बार्बर (प्रतिनिधि कुलदीप) को-स्पॉन्सर रहे। परंपरा फ्लेवर्स ऑफ इंडिया एवं पधा बाय परंपरा (प्रतिनिधि हितेश बंग) ने टिकट स्पॉन्सर की भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त सारड़ा ग्रुप (विवेक सारड़ा) किट स्पॉन्सर, एकासर ईवेंट्स (वीणा मणियार) ईवेंट स्पॉन्सर, पूरा एब्सोल्यूट प्योरिटी (मनीष दुगिनी) टेबल टॉप एवं पैड स्पॉन्सर तथा बेकर्स सुपर मार्ट (अंजू पवन लोहिया) तंबोला टिकट स्पॉन्सर के रूप में सहयोगी रहे।

विशेष गिफ्ट स्पॉन्सर्स में वेद ज्वेलर्स (योगेश झकोटिया), बेसिल मीडोज़ (सुजाता बहेती), नॉटी नट्स (वंदना अट्टल), मीनाक्षी भूरारिया ज्वेलरी (मीनाक्षी भूरारिया), हिमाजल (आनंद जैन), स्वाति डिज़ाइनर्स (मधुलिका मणियार) और अंकित स्टूडियो (अंकित) शामिल रहे। गिफ्ट स्पॉन्सर्स में जय गणेश लाइट्स (शिवांग अग्रवाल), नाकोड़ा स्टील पैलेस (राज कुमार जैन), तरंग फैशन्स (सीमा मारू), शेड्स ऑफ सोप (प्रियंका गुप्ता), स्किन एन्वी (मीनाक्षी खडलोया) और सुनील जनरल स्टोर्स (राजेश विजयवर्गीय) का योगदान रहा। कार्यक्रम के आधिकारिक फोटोग्राफी पार्टनर क्रेज़ी क्लिक थे, जिनका प्रतिनिधित्व कपिल ने किया।

टिकट बिक्री और जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्वेता हरकुट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स चंदन बाला जैन, दिव्या झँवर, मीनाक्षी बंग, निगम गोयल, पूजा बंग, प्रियंका अग्रवाल, शिल्पा गुप्ता, शिल्पी मित्तल, श्वेता हरकुट और तृप्ति बाहेती का परिश्रम रहा, जिन्हें पीसीपी मीनल सारड़ा और पीसीपी दिव्या तापड़िया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button