जेसीआई हैदराबाद डेक्कन ने किया कक्षाओं के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास

हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन द्वारा ज्ञानशिला कार्यक्रम के अंतर्गत बंड्लागुड़ा स्थित सरकारी विद्यालय में नई कक्षाओं के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

सरकारी विद्यालय में नई कक्षाओं के शिलान्यास का दृश्य

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एरिया-ई सुरेश गम्पा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन 12 अध्यक्ष गौतम कुमार जैन उपस्थित थे। अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में जेसीआई हैदराबाद डेक्कन की इस पहल की सराहना की। जेसीआई हैदराबाद डेक्कन के अध्यक्ष सीए कुशल गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सशक्त समाज की नींव है। इस परियोजना से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम में जूनियर जेसी विंग द्वारा शिक्षा सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर विंग अध्यक्ष उमंग जैन ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण किया।

यह भी पढ़ें मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष रितेश भट्टड़, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष रौशन अग्रवाल, आईजेसी अधिकारी जयंत शेट्टी, जोन निदेशक (मैनेजमेंट) प्रशांत अग्रवाल, जोन उपाध्यक्ष अनिल दोती, एलजीबी के सचिव डॉ. राहुल अग्रवाल, सुकेश झँवर, राहुल अग्रवाल, श्रेय गोयल, सीए सोनल गुप्ता उपस्थित थे। संस्था ने कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले वरुण बोग्गारुपु का विशेष आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button