जेसीआई का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद महिला सशक्तिकरण विंग द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक पारंपरिक शुभ विवाह समारोह 13 जुलाई 2025 को सिकंदराबाद स्थित क्लासिक कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जाएगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह की तैयारी में हाल ही में प्रत्येक वंचित जोड़े की वास्तविकता और पात्रता सुनिश्चित करने के लिए युगल क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 11 शॉर्टलिस्ट किए गए जोड़ों को उनके माता-पिता के साथ विस्तृत सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें आधार सत्यापन, पते के प्रमाण की जांच और पृष्ठभूमि सत्यापन शामिल है। पारदर्शिता, प्रामाणिकता सुनिश्चित करने और शादी के बाद व पहले किसी भी जटिलता से बचने के लिए यह सावधानीपूर्वक किया गया। जाँच प्रक्रिया का नेतृत्व और समर्थन सलाहकारों और स्वयंसेवकों की अविश्वसनीय टीम द्वारा किया गया, जिनके समर्पण ने दिन को सुचारू और सार्थक बना दिया।

यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद की बंजारा प्रीमियर लीग 25 को

सामूहिक विवाह की तैयारी में जुटी जेसीआई बंजारा टीम

क्रीनिंग कमेटी और सहायता टीम में पूर्व अध्यक्ष सोनी भट्ट, रीतू गुप्ता, अपर्णा मेहता, मीनल सारडा, दिव्या तापड़िया, महिला सशक्तिकरण विंग की अध्यक्ष भगवती मालानी, उपाध्यक्ष प्रिया तोतला, सदस्य हेमाली शाह, तृप्ति बहेती, निगम गोयल, हीना मेहता, पूनम गर्ग उपस्थित थीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष सर्वेश मालानी, सचिव विकास मेहता, पूर्व अध्यक्ष जीत भट्ट, नए सदस्य पुनीत गर्ग ने सहयोग दिया। क्रीनिंग के लिए स्थल की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष सूर्यकमल गुप्ता द्वारा की गई। स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था भट्टड़ की इडली के योगेश भट्टड़ के सौजन्य से प्रदान किया गया।

प्रचार सहायता में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार बल्दवा द्वारा प्रदान की गई। शादी के निमंत्रण कार्ड पहले ही जोड़ों और उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। शादी के कपड़ों के लिए दुल्हन के माप भी उसी दिन लिए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर व्यक्तिगत विवरण का ध्यान रखा जाए। सामूहिक प्रयास, विचारशील योजना और सेवा की भावना के साथ जेसीआई बंजारा हैदराबाद को शुभ विवाह की मेजबानी की गई।

अध्यक्ष भगवती मालानी ने अनुरोध करते हुए कहा कि विवाह कार्यक्रम के लिए किसी भी तरह की मदद के इच्छुक व्यक्ति अध्यक्ष या टीम के सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button