जेईई मेन-2026 सेशन 1 परीक्षा की तारीखें बदलीं

हैदराबाद, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026, सेशन 1 की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने तारिखों में बदलाव किया है।

एनटीए द्वारा गुरुवार को जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, जेईई में पेपर 1 (बीई/बीटेक 21 से 24 और 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 (बीआर्च और बी प्लैनिंग 29 जनवरी को होगा। पहले परीक्षाएँ 21 से 30 जनवरी के बीच होनी थीं। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… मक्का अनुसंधान के लिए रियल टाइम डेटा अधिग्रहण और रिकॉर्डिंग कार्यशाला प्रारंभ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button