हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) बिजनेस नेटवर्क (जेबीएन) हैदराबाद के चार रेफरल गुप्स -जेबीएन कोहिनूर, जेबीएन डेक्कन, जेबीएन उन्नति और जेबीएन उड़ान की संयुक्त नेटवर्किंग मीटिंग ‘आरंभप्लस’ का आयोजन दि लीला होटल में किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मीटिंग की शुरुआत नवकार मंत्र और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अवसर पर जीतो हैदराबाद के चेयरमैन रोहित कोठारी, मुख्य सचिव ललित चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, उपाध्यक्ष अनिल ओसवाल, जेबीएन सचिव अरविंद नाहर, जेबीएन संयोजक अजीत श्रीश्रीमाल, अमित संचेती, ललित जैन, गिरीश बोथरा (सह संयोजक, जेबीएन) उपस्थित थे।
इसके बाद सदस्यों और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान चारों रेफरल गुप्स के लीडर्स का परिचय कराते हुए जेबीएन ईकोसिस्टम को मजबूत करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। अवसर पर जेबीएन कोहिनूर टीम के प्रधान अध्यक्ष वर्धमान जैन, उपाध्यक्ष सीए सीएस अनिल जैन, सचिव-कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कुशलमल लोढ़ा, जेबीएन डेक्कन से ग्रुप के प्रधान अध्यक्ष पीयूष शाह, उपाध्यक्ष रोहित जैन, सचिव-कोषाध्यक्ष यश भंडारी, जेबीएन उन्नति से टीम के प्रधान अध्यक्ष सीए नमिता कांकरिया, उपाध्यक्ष विनय जैन, सचिव कोषाध्यक्ष अदिति जैन सहित जेबीएन उड़ान टीम के प्रधान अध्यक्ष दर्शना कोठारी, उपाध्यक्ष प्रणव चौधरी, सचिव-कोषाध्यक्ष दर्शन गोलेचा उपस्थित थे।
मीटिंग के दौरान, सदस्यों ने 30 सेकेंड के बिजनेस परिचय, रेफरल शेयरिंग, टेस्टिमोनियल और नेटवर्किंग सेशन में हिस्सा लिया। यही जेबीएन की मीटिंग्स की मुख्य विशेषताएं हैं जिनका मक्सद बिजनेस के नए मौके पैदा करना है। अवसर पर जेबीएन कोहिनूर के ग्रुप प्रधान वर्धमान जैन कटारिया ने जेबीएन हैदराबाद की चारों शाखाओं की उपलब्धियों को पेश किया और बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर अभी हैदराबाद में 179 सदस्य हैं, जिनके बीच 2925 रेफरल दिए गए, 596 पी2पी मीटिंग्स हुई और आपस में 327.24 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।
जेबीएन के 101 भारतीय और 3 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर सक्रिय
यह भी बताया गया कि जेबीएन दुनियाभर में काम करता है, जिसके भारत में 101 और विदेश में 3 चैप्टर हैं और 10,000 से ज्यादा पंजीकृत यूजर हैं। इसने 2400 से ज्यादा मीटिंग्स के जरिए 5000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बिजनेस किया है। मीटिंग में नेटवर्किंग स्किल्स पर मोटिवेशनल स्पीकर और बिज़नेस कोच शेखर जैन का एजुकेशनल सत्र भी चलाया गया।
यह भी पढ़े: एसएसके समाज का मेडिकल कैम्प सम्पन्न
बनाना क्लब की ओर से फ्रेंचाइजी के मौकों पर प्रस्तुतिकरण और बेस्ट 20 सेकेंड्स, बेस्ट ड्रेस और हाइएस्ट रेफरल्स अवॉर्ड्स से सदस्यों को सम्मानित किया गया। जेबीएन बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए फ्रेंचाइजी डीलर और वितरक विकास कार्यक्रम, सदस्यता के अवसर, डिस्ट्रीब्यूटर डेवलपमेंट प्रोग्राम, मेंबरशिप के मौके, खास इंडस्ट्री के लिए नेटवर्किंग ग्रुप और डिजिटल रेफरल प्लेटफॉर्म जैसी पहलों को बढ़ावा देता रहता है।
