जीतो हैदराबाद की शासन संध्या 29 मार्च को, वीडियो व पोस्टर विमोचित
हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद चैप्टर के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में नगर के एलबी स्टेडियम में भक्ति के विराट महाकुंभ शासन संध्या 3.0 का भव्य आयोजन 29 मार्च को भव्यता से किया जाएगा। कार्यक्रम का वीडियो और पोस्टर टैंकबंड स्थित होटल मैरियेट में जारी किया गया।













यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीतो फिटनेस लीग कार्यक्रम के अंतर्गत शासन संध्या 3.0 का पोस्टर जारी करने के बाद चैप्टर के चेयरमैन रोहित कोठारी एवं मुख्य सचिव बी.एल. भंडारी ने बताया कि जीतो हैदराबाद चैप्टर के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक शासन संध्या 3.0 है। इससे पूर्व दो संस्करणों की अपार सफलता के बाद इस वर्ष कार्यक्रम को और भी भव्य, विशाल और भक्तिमय रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें प्रोडक्शन, भक्ति, संगीत और प्रस्तुति पहले से कहीं अधिक शानदार होगी।
पिछले संस्करणों में ऋषभ जैन और संभव जैन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली भक्ति प्रस्तुतियों के बाद, इस वर्ष जीतो सभी के लिए और भी दिव्य और मधुर अनुभव लेकर आया है। इस वर्ष हमें जैनम वारिया, पारस गड़ा, प्रशांत शाह, हेम शाह और देवांश दोशी जैसे कलाकारों की भक्ति प्रस्तुतियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूरे शहर से 25,000 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम से संबंधित वीडियो, क्रिएटिव्स और निमंत्रण अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि यह आयोजन हमारे समाज के लिए ऐतिहासिक और यादगार बने। कार्यक्रम का नेतृत्व वाइस चेयरमैन इनचार्ज परेश शाह करेंगे।
यह भी पढ़ें… पश्चिम रेलवे में 6ठी डीआरएम चैंपियनशिप का भव्य समापन
जैन कंस्ट्रक्शन्स ने शीर्षक प्रायोजन किया, अभिनंदन मोटर्स पॉवर प्रायोजक
इसके संयोजक पुष्पक जैन, सह-संयोजक संजय जैन, सुरेश जैन, मनोज तातेड़, अरविंद नाहर, संदीप भोजानी, कल्पेश भंडारी, रोहित जैन, राहुल श्यामसुखा, आदेश कोठारी हैं। शासन संध्या 3.0 कार्यक्रम के शीर्षक प्रायोजक जैन कंस्ट्रक्शन्स, पॉवर प्रायोजक अभिनंदन मोटर्स कल्चर एग्रोमैक, रंग डेकोर, स्वामी वात्सल्य प्रायोजक भंडारी ग्लास कंपनी, स्थल एवं पानी की बोतल के प्रायोजक केबलक्राफ्ट के अलावा 12 अन्य सहयोगी प्रायोजक – गोकुल कृषि उद्योग, सुवर्णम ज्वेल्स, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, सुमित इंटीरियर, कुंथुनाथ पॉलिमर्स, तातेड़ फाइनेंस कॉर्पोरेशन, एसएम रोटोफ्लेक्स, जायटेक सोलर, हॉलिडे बाज़ार, अमृत चिट फंड्स, श्री जिंकुशलसूरी ग्रुप ज़ोम हैं।
अवसर पर जीतो फिटनेस लीग कार्यक्रम में कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुज कपाड़िया उपस्थित थे, जो वर्तमान में एआईजी हॉस्पिटल, हैदराबाद में कैथ लैब के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. कपाड़िया ने हृदय स्वास्थ्य और प्रिवेंटिव केयर के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स कमेंटेटर, सिंगर और पूर्व क्रिकेटर पदमजीत सेहरावत ने भी भाग लिया।
अवसर पर जीतो हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन रोहित कोठारी, मुख्य सचिव ललित चोपड़ा, वाइस चेयरमैन परेश शाह और जयंत जैन, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, सचिव अभय तातेड़, अरविंद नाहर और प्रीतम सुराणा, निदेशक प्रेम कांकरिया, प्रवीण लोढ़ा और पुष्पक जैन, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन सुधा कीमती, मुख्य सचिव टीना शाह, एपेक्स निदेशक गौतम सेहलोत तथा ज़ोन वाइस चेयरमैन बी.एल. भंडारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



