नुमाइश मैदान में जीतो शासन संध्या 3.0 का आयोजन 29 मार्च को
हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद चैप्टर द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में शासन संध्या 3.0 का आयोजन नुमाइश मैदान में 29 मार्च को भव्यता से किया जाएगा।








हिमायत नगर स्थित प्लेटिनम हॉल में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए त्रयनगर के विभिन्न मंडलों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। जीतो हैदराबाद चैप्टर चेयरमैन रोहित कोठारी ने सभी मंडलों एवं जीतो के सदस्यों का स्वागत किया और आगामी शासन संध्या 3.0 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष करीब 25 हज़ार से ज्यादा जैन एवं अन्य समुदायों के लोगों की उपस्थिति का अनुमान है।
बैठक में जैन समाज की 180 संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी प्रतिबद्धता जतायी। अवसर पर कार्यक्रम का वीडियो एवं पोस्टर लांच किया गया। इसी कार्यक्रम के सन्दर्भ में विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्थल, आयोजन, स्वामी वात्सल्य समिति शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… नुमाइश मैदान में माँ वैष्णो देवी के विशाल जागरण में उमड़े भक्त
वाइस चेयरमैन परेश शाह कर रहे हैं आयोजन का नेतृत्व
मुख्य सचिव ललित चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम और भी भव्य, विशाल और भक्तिमय रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसका नेतृत्व वाइस चेयरमैन व प्रभारी परेश शाह कर रहे हैं। साथ में संयोजक पुष्पक जैन, सह संयोजक संजय जैन, सुरेश जैन, मनोज तातेड, अरविंद नाहर, संदीप भोजानी, कल्पेश भंडारी, रोहित जैन, राहुल श्यामसुखा, आदेश कोठारी समेत कुल 9 सह संयोजक इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
शासन संध्या 3.0 के टाइटल प्रायोजक जैन कंस्ट्रक्शन्स, पॉवर स्पॉन्सर अभिनंदन मोटर्स, कल्चर, एग्रोमैक, रंग डेकोर, स्वामी वात्सल्य प्रायोजक भंडारी ग्लास कंपनी, स्थल और जल बोतल के प्रायोजक केबलक्रॉफ्ट के अतिरिक्त कार्यक्रम में 12 अन्य सहयोगी प्रायोजक – गोकुल कृषि उद्योग, सुवर्णम ज्वेल्स, शिवराज लक्ष्मीचंद ज्वेलर्स, सुमित इंटीरियर, कुंथुनाथ पॉलिमर्स, तातेड़ फाइनेंस कॉर्पोरेशन, एसएम रोटोफ्लेक्स, जायटेक सोलर, हॉलिडे बाज़ार, अमृत चिट फंड्स, श्री जिनकुशलसूरी ग्रुप और ज़ोम होंगे।
अवसर पर परेश शाह, गौतम सहलोत, पुष्पक जैन ने संबोधित करते हुए सभी से सपरिवार जुड़ने एवं कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया। सदस्यों का आभार कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया ने व्यक्त किया। बैठक में जीतो हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन रोहित कोठारी, मुख्य सचिव ललित चोपड़ा, वाइस चेयरमैन परेश शाह, अनिल ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, एपेक्स निदेशक गौतम सेहलोत, जोन वाइस चेयरमैन बी.एल. भंडारी, सचिव अभय तातेड़, निदेशक पुष्पक जैन, पूर्व चेयरमैन सुशील संचेती, महिला प्रकोष्ठ की सचिव टीना शाह, कोषाध्यक्ष अनिता रांका, हितेश वाणीगोता, राहुल सुराणा, निखिल शाह, शरद संघवी, जीतो के 100 से अधिक सदस्य, विभिन्न मंडलों के 400 से अधिक अध्यक्ष, सचिव और सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



