जीतो की शासन संध्या 3.0 का आयोजन 29 मार्च को

Ad

हैदराबाद, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद चैप्टर द्वारा भव्य शासन संध्या 3.0 का आयोजन रविवार, 29 मार्च को लाल बहादुर स्टेडियम में शाम 5 बजे से किया जाएगा।

बशीरबाग स्थित जीतो कार्यालय में शासन संध्या कार्य समिति ने आगामी कार्यक्रम के लिए प्रमुख नियोजन और कार्यान्वयन रणनीतियों पर चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित की। इसमें समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।

रोहित कोठारी ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित शासन संध्या 2.0 ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की थी, जिसमें 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस वर्ष उससे अधिक जनसमूह के शामिल होने की संभावना है। भव्य संध्या की सबसे बड़ी विशेषता रहेगी मुंबई से पधार रहे प्रसिद्ध गायक कलाकारों की टीम, जिसमें जैनम वरिया, देवांश डोसी, पारस गड़ा, प्रशांत शाह, हेम शाह एवं ईशान दोशी शामिल हैं, जो अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति का वातावरण निर्मित करेंगे। इन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जैन भक्ति संगीत श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर देगा।

यह भी पढ़ें… भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया आदि वीर जयंती महोत्सव

स्वामी वात्सल्य के साथ भोजन की विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सूर्यास्त पूर्व स्वामी वात्सल्य (भोजन) की विशेष व्यवस्था शाम 4.45 से 6.15 बजे तक की जाएगी। जीतो हैदराबाद, लेडीज एवं यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रमुख उद्योगपति, गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। आयोजकों द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि वह मित्रों, रिश्तेदारों एवं आसपास के परिचितों को भव्य आयोजन में आमंत्रित करें। कार्यक्रम केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी समाज के लोगों का इसमें स्वागत है। प्रवेश पास द्वारा निशुल्क रहेगा।

अध्यक्ष रोहित कोठारी, मुख्य सचिव ललित चोपड़ा, उपाध्यक्ष परेश शाह, अनिल ओसवाल, सचिव अभय तातेड़, प्रीतम सुराणा, अक्षय कोठारी, जेबीएन संयोजक अजीत श्रीश्रीमाल, शासन संध्या संयोजक पुष्पक जैन, सह-संयोजक संदीप भोजानी, सुशील सांचेती और 75 से अधिक सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button