जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी का 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में
हैदराबाद, जैसलमेर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य चादर महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. ने देश-विदेश से पधारे हजारों गुरुभक्तों की उपस्थिति में वर्ष 2026 का आगामी चातुर्मास कारवान स्थित जैन दादावाड़ी मंदिर में करने की घोषणा की। जैसे ही यह घोषणा हुई, वहाँ उपस्थित त्रय नगर के भक्तों सहित समस्त त्रय नगर समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
ओम प्रकाश हुंडिया एवं प्रदीप सुराणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर आयोजित चादर महोत्सव के दौरान आचार्यश्री ने महेंद्रसागरजी म.सा. को आचार्य पदवी से तथा गुरुवर्या सुभद्राश्रीजी म.सा. को गणिवर्या पदवी से विभूषित किया। समारोह में आचार्यश्री के साथ आचार्य मनोज्ञसूरीश्वरजी, आचार्य परमानंद सूरीश्वरजी, उपाध्याय मनितप्रभजी, मेहुलप्रभजी सहित अनेक गुरुवर एवं गुरुवार्याओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. को राष्ट्र रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। यह सम्मान समस्त जैन समाज, विशेषकर खरतर गच्छ समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्षोल्लास का विषय है।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) का गणगौर उत्सव संपन्न
अवसर पर हैदराबाद त्रय नगर से चातुर्मास प्रधान संयोजक कुशलराज कांकरिया, मार्गदर्शक मंडल के पन्नालाल नाहटा, गौतमचंद चोपड़ा, कोर कमेटी के प्रशांत श्रीश्रीमाल, बसंत बाफना, शीलकुमार , राजेश रांका, प्रवीण नाहटा, आतिश श्रीश्रीमाल, हस्तीमल हुंडिया, रमेश पारेख, विमल नाहटा, प्रवीण संकलेचा, नेमीचंद चोपड़ा, महेश गोलेच्छा, ललित कुमार संकलेचा, मूलचंद बाफना, कुशल श्रीश्रीमाल, रोहित श्रीश्रीमाल, तनिश श्रीश्रीमाल, जसराज संकलेचा, श्रवण संकलेचा, मीठालाल बाफना, माणकचंद छाजेड़, भंवरलाल ललवानी, पूनम श्रीश्रीमाल, खरतर गच्छ युवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक संकलेचा, उपाध्यक्ष विमल छाजेड़, मंत्री कपिल झाबक, दिनेश छाजेड़, संजय गोलेच्छा, महेंद्र चोपड़ा, राज संकलेचा, महावीर ललवानी, महिला परिषद की राजकुमारी श्रीश्रीमाल, साक्षी श्रीश्रीमाल, पिंकी छाजेड़, कविता छाजेड़, कविता झाबक, छाया कांकरिया, अंजू रांका व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



