महावीर जयंती पर जेआरएफ हेल्थ कार्ड महाअभियान 31 मार्च को

हैदराबाद, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आगामी 31 मार्च को आयोजित होने वाले जेआरएफ हेल्थ कार्ड रिन्युअल एवं पंजीकरण महाअभियान की तैयारियों के तहत हिमायतनगर स्थित मैकोब्रुव होटल में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

जेआरएफ हेल्थ कार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

जेआरएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में फाउंडेशन के निदेशक, समन्वयक, सहयोगी एवं समाज से जुड़े स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैठक जेआरएफ हेल्थ कार्ड से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में राहत एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत निदेशक पवन कटारिया के मंगलाचरण से हुई। उन्होंने जेआरएफ हेल्थ कार्ड की पिछले 10 वर्षों की यात्रा, समाज के लिए इसकी उपयोगिता एवं सेवा भाव को विस्तार से बताते हुए सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जेआरएफ हेल्थ कार्ड आज देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

यह कार्ड वर्तमान में 28 राज्यों, 238 शहरों एवं ग्रामों में उपलब्ध है। 10,600 से अधिक हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी, डेंटल एवं आई केयर सेंटर से जुड़ा है। कार्ड के माध्यम से सदस्यों को 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट एवं प्रायोरिटी सेवा का लाभ प्राप्त होता है।

रिन्यूअल और पंजीकरण प्रक्रिया को बनाया सरल

निदेशक प्रशांत कोचेटा ने जेआरएफ हेल्थ कार्ड के रिन्युअल एवं नए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न करने के विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि देशभर में जेआरएफ सदस्य प्रति वर्ष 60 से 70 करोड रुपये की बचत प्राप्त कर रहे हैं। केवल हैदराबाद में 15 से 17 करोड़ की वार्षिक बचत हो रही है।

वर्ष 2016 में मात्र 64 सदस्यों से शुरू हुआ अभियान 3 लाख 88 हजार सदस्यों तक पहुँच चुका है। साथ ही अब इसे 5 से 7 लाख सदस्यों तक ले जाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ही छत्र के नीचे पूरे भारत के जैन परिवारों को इसमें जोड़ने का लक्ष्य है। अवसर पर सभी से कहा गया है कि कोई भी जैन परिवार जिसे आप जानते हैं, जो भारत में कहीं भी रहते हो, उसे इस हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी देकर इस मिशन से जोड़ें।

वन नेशन वन कार्ड के तहत आज जेआरएफ सदस्य पूरे भारत में किसी भी शहर में जरूरत पड़ने पर इस कार्ड द्वारा लाभ ले सकता है। जैन रिलीफ फाउंडेशन के टाइअप की संपूर्ण जानकारी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है, जिससे व्यक्ति राज्य एवं शहर के हिसाब से टाईअप की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अभियान की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें… आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने संस्थागत सुधार ज़रूरी : नवीन मित्तल

डिजिटल सिस्टम से कार्य को आसान बनाने पर जोर

निदेशक दीपक कीमती ने तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए मोबाइल ऐप एवं डिजिटल सिस्टम के माध्यम से कार्य को सुगम बनाने के उपाय बताए, जिससे कार्यकर्ताओं को कार्य निष्पादन में सुविधा हो। धर्मेंद्र नाहर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर जन्म कल्याणक पर 31 मार्च को श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान प्रदर्शनी मैदान, नामपल्ली में, श्री महावीर जैन सेवा संघ के तत्वावधान में इम्पीरियल गार्डन, सिकंदराबाद व देश में लगभग 16 से 17 शहरों में जेआरएफ हेल्थ कार्ड रिन्युअल एवं पंजीकरण हेतु विशेष स्टॉल लगाए जाएँगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने इस विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को जेआरएफ हेल्थ कार्ड से जोड़कर समाज को स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की बात पर बल दिया।

अवसर पर जेआरएफ निदेशक धर्मेंद्र नाहर, प्रमोद खिंवसरा, राजेंद्र पिंचा, समन्वयक बंटी कांकरिया, पी. घेवरचंद कोठारी, प्रतीक मुथा, राजेश रांका, संदीप शाह, श्रेणिकराज डाफरिया, हंस कुमार तालेड़ा, संजय मांडोत, विशाल भंडारी, सहयोगी राजेश पोकरणा, नरेश जैन, मनीष जैन, उत्तम जैन, अनिल डागा, जेआरएफ स्वंयसेवी नवीन जैन, एस. मनोज कुमार, शीतल जैन, राहुल जैन, आशीष बडेरा, ललित जैन, दिनेश जैन, सतीश जैन, दीपेश, मंजू बरमेचा, नमन बागमार, गुंजन कर्णावत, एम. रमेश जैन, वंश कटारिया, सोनिया जैन, पौषध डाफरिया, आदेश पिंचा, राकेश गांधी, तनीषा जैन, जयेश कटारिया, यशराज कोचेटा, गौरव मुथा, पारस शाह, आयुष कोठारी, पूर्वी भंडारी, प्रेरणा, सुरेखा, विनय, तुषिता तातेड़, निवृति तातेड़, अंशिका पीरगल, गर्व कासलीवाल, इंदर कांकरिया, गौतम बागमार, अभिषेक अलीजार, संदीप बरमेचा, विजय व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button