सरकारी स्कूल में जेसाआई बंजारा निर्मित हॉल उद्घाटित
हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा श्रीनगर कॉलोनी स्थित येल्लारेड्डीगुड़ा गवर्नमेंट स्कूल में बहुउद्देश्यीय हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह हॉल संगठन द्वारा निर्मित एवं दान किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों, सभाओं एवं समग्र विकास के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध कराना है। यह पहल सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के प्रति जेसीआई बंजारा हैदराबाद की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उद्घाटन जेसीआई इंडिया एरिया ई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंपा द्वारा किया गया। अवसर पर ज़ोन अध्यक्ष गौतम जैन एवं डिप्टी आईओएस एस. मेरसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित काबरा ने की, उनके साथ उपाध्यक्ष ऋषभ जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वाति काबरा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विकास मेहता द्वारा किया गया।
जेसीआई बंजारा ने विद्यालय में शेड बनाकर दी नई सुविधा
अपने स्वागत भाषण में जेएफपी रोहित काबरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यह जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा निर्मित दूसरा शेड है और हम आने वाले 2-3 महीनों में विद्यालय के लिए और अधिक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध हैं। यह परियोजना सीएसआर के अंतर्गत कांतिलाल चंद्रकला नाहर परिवार (एम/एस विनाती ज्वेलर्स प्रा. लि.) तथा मोरामंगंटी कृष्ण कुमार रेड्डी (एम/एस एमकेआर कंस्ट्रक्शन्स एंड बिल्डर्स) के सहयोग से पूर्ण हुई।
अवसर पर विनय जैन को परियोजना की शुरुआत करने एवं उसके सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। साथ ही सभी छात्रों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
जेसीआई बंजारा हैदराबाद ने सर्वेश मालानी एवं वर्ष 2025 की टीम को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया। अवसर पर ज़ोन 12 के पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रशांत अग्रवाल, जयंत, ज़ोन डायरेक्टर कम्युनिटी डेवलपमेंट सर्वेश मालानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पीपी गोविंद कंकानी, अक्षय मनियार, अंकित तोतला, सुमित मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



