ओडिशा, यूपी और पंजाब की जीत से जूनियर हॉकी की शानदार शुरुआत

जालंधर, जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली ने अगले साल डिवीजन ‘ए’ में जगह बना ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने रविवार को यहां जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन ए में जीत हासिल की जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली जीत के साथ डिवीजन ए में प्रोमोट हो गईं।

यह भी पढ़े : पाकिस्तान ने एशिया कप हॉकी के लिए भारत भेजने से किया इनकार

डिवीजन ए के पहले मुकाबले में ओडिशा ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कर्नाटक को 2-1 से हरा दिया। हरियाणा ने पूल सी में मणिपुर पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। पूल बी में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 2-0 से शिकस्त दी। पूल ए में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 3-2 से मात दी। चंडीगढ़ और दिल्ली ने क्रमशः पूल ए और पूल बी में जीत हासिल करने के साथ अगले साल के लिए डिवीजन ‘ए’ में स्थान हासिल किया। हिमाचल और असम को डिवीजन सी में रेलीगेट कर दिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button