श्री विट्ठलेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिक मास काकड़ आरती आज से

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद जनरल बाजार स्थित श्री विट्ठलेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिक मास काकड़ आरती का आयोजन रविवार 26 अक्तूबर से 20 नवंबर कार्तिक अमावस्या तक किया जाएगा। अवसर पर भगवान की विशेष पूजा, अभिषेक एवं अलंकार के कार्यक्रम होंगे।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह 6.30 बजे माखन भोग काकड़ आरती होगी। 7.30 बजे से 9.30 बजे तक अभिषेक अलंकार होगा। सुबह 9.30 बजे महाआरती होगी। उत्सव मूर्ति के चरण दर्शन दोपहर 12 बजे तक होंगे। दोपहर 12 बजे आरती होगी। इसके बाद शाम 5 बजे आरती, रात्रि 8 बजे शयन आरती होगी।

Ad

यह भी पढ़े: संशोधित स्पीड पोस्ट शुल्क आज से प्रभावी

मंदिर में 1 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी, 5 नवंबर को त्रिपुरारी पूर्णिमा, 15 को उत्पन्ना एकादशी पर विशेष पूजा के अलावा 20 को अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक होगा। मंदिर के न्यासी श्रीनिवास पाटले, ईओ जी. सत्यनारायण, जूनियर असिस्टेंट एन. रमेश और मंदिर के मुख्य पुजारी पंढरीनाथ नरसीकर ने भक्तों से कार्यक्रम एवं पूजाओं में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button