कालेश्वरम परियोजना से प्रभावित किसानों को मिला न्याय : विवेक वेंकटस्वामी


हैदराबाद, चेनूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और श्रम एवं खनन मंत्री डॉ. विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि सरकार ने किसानों से किया अपना वादा निभाया है। कालेश्वरम परियोजना के बैकवॉटर से प्रभावित कोटापल्ली मंडल के किसानों के लिए 10 करोड़ रुपयों का मुआवजा स्वीकृत किया गया है।
मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने बताया कि लंबे समय से उन किसानों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। कांग्रेस सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को वास्तविक न्याय दिलाते हुए 10 करोड़ रुपये मुआवज़ा स्वीकृत किया है। मुआवजे की पहली किश्त 18 दिसंबर के बाद किसानों के खातों में जमा की जाएगी। मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक बैकवॉटर से प्रभावित प्रत्येक किसान को पूरा न्याय नहीं मिल जाता है।

यह भी पढ़ें… 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे दीपक रेड्डी : रघुनंदन राव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
