कंगना ने मानहानि मामला रद्द करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ली

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद कंगना रनौत की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें 2021 के किसान आंदोलन में एक महिला प्रदर्शनकारी को लेकर उनके ट्वीट के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की गई थी यह मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आयाI

कंगना रनौत के वकील ने पीठ के समक्ष दलील दी कि उनकी मुवक्किल ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया था और ओरिजिनल ट्वीट को अन्य लोगों द्वारा रीट्वीट किया गया था वकील ने कहा कि रनौत ने एक महिला प्रतिभागी के बारे में बात की थी.उसके बाद एक शिकायत दर्ज की गई और मजिस्ट्रेट ने रनौत को समन जारी करना उचित समझा, जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थीI

‘यह कोई साधारण री-ट्वीट नहीं’
इस पर जस्टिस मेहता ने कहा, “यह कोई साधारण री-ट्वीट नहीं है जैसा आप कह रहे हैं आपने कुछ जोड़ा. आपने जो पहले से था उसमें मसाला डाला…” वकील ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल ने अपनी टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण दे दिया है पीठ ने कहा कि स्पष्टीकरण निचली अदालत में दिया जा सकता हैI

इस पर वकील ने जोर देकर कहा कि उनकी मुवक्किल पंजाब में यात्रा नहीं कर सकतीं. पीठ ने कहा कि वह व्यक्तिगत पेशी से छूट मांग सकती हैंI इसके बाद वकील ने कहा कि छूट मांगी गई थी, लेकिन नहीं मिली और निचली अदालत ने समन जारी करते समय उनके स्पष्टीकरण पर विचार नहीं कियाI

मामले में संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद पीठ ने वकील से पूछा कि क्या वह याचिका वापस लेने को तैयार हैं, जिस पर वह सहमत हो गईं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को वापस लिया हुआ मानकर खारिज कर दियाI

किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पर टिप्पणी
बता दें कि कंगना रनौत ने 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के संबंध में कथित रूप से महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया, उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने हाई कोर्ट के दरवाजा खटखटाया. हालांकि, हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को रद्द कर दिया, इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीI

गौरतलब है कि 2021 में पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियन गांव की रहने वाली महिंदर कौर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थीI बठिंडा की एक अदालत में कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि अभिनेत्री ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए और टिप्पणियां की, अभिनेत्री ने कहा कि वह वही ‘दादी’ यानी बिलकिस बानो हैं, जो शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थींI

पंजाब हाई कोर्ट ने क्या कहा था?
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अगस्त को अपने आदेश में रनौत की याचिका खारिज करते हुए कहा, “याचिकाकर्ता, जो एक सेलिब्रिटी हैं, के खिलाफ विशिष्ट आरोप हैं कि रीट्वीट में उनके द्वारा लगाए गए झूठे और मानहानिकारक आरोपों ने प्रतिवादी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है और उन्हें न केवल उनकी बल्कि दूसरों की नजर में भी नीचा दिखाया हैI इसलिए, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए शिकायत दर्ज करना दुर्भावनापूर्ण नहीं कहा जा सकताI(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button