क्वीन 2 और तनु वेड्स मनु 3 में फिर दिखेगा कंगना का जलवा
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हो रही है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की। आर.माधवन के साथ उनकी जोड़ी हमेशा सुपरिहट रही है और अब एक बार फिर ये जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। कंगना और माधवन की जोड़ी को ‘तनु वेड्स मनु’ के दोनों पार्ट में काफी पसंद किया गया और इन दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री के तो सभी दीवाने हैं।
दोनों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस को मालामाल किया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि बॉलीवुड की ‘क्वीन ‘कंगना रनौत ‘तनु वेड्स मनु ‘और ‘क्वीन’ दोनों फिल्मों के सीक्वेल के लिए रेडी हो गई हैं। कंगना ‘क्वीन 2’ फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर, 2025 में शुरू करेगी जिसका डायरेक्शन इस बार भी विकास बहल ही करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी लॉक हो गई है और वो इस वक्त फिल्म की रेकी करने के लिए यूके में है।
क्वीन 2 और तनु 3 से लौटेंगी कंगना

पता चला है कि ‘क्वीन’ के पहले पार्ट की तरह इस बार भी ‘क्वीन 2’ में भारत और विदेश दोनों का नजारा दिखाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कंगना इस फिल्म के सीक्वेल के लिए इसलिए तैयार हो गई क्योंकि फिल्म की कहानी धांसू है और यह फिल्म दोबारा उसी मैजिक को रिक्रिएट कर सकती है। इस फिल्म के बाद कंगना आनंद एल राय की फिल्म तनु वेड्स मनु 3 पर फोकस करेंगी।
कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर ने पिप्ट प्लान कर ली है और साल 2026 की शुरुआत में वो इस फिल्म पर शूट करना शुरू कर सकते हैं। तेरे इश्क में की शूटिंग पूरी करने के बाद। कहा जा रहा है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ की तीसरी कड़ी फैंस को पहले से ज्यादा मसाला और मजा दोनों देने वाली है। इस बार भी फिल्म तनु वेड्स मनु की तीसरी कड़ी में कंगना आर.माधवन के साथ एक बार फिर से पीन शेयर करती नजर आएंगी।
यह भी पढ़े : http://सिनेमा और इमरजेंसी : जब राजनीतिक इशारों पर बैन हुई ‘किस्सा कुर्सी का..!’
बताया जा रहा है कि इस बार कंगना के किरदार में और भी ज्यादा शेड्स नजर आने वाले हैं। फिल्म की पिप्ट को इस तरह से तैयार किया गया है और मेकर्स इसे फ्लोर पर लाने के लिए बेसब्र है। अब देखना यह है कि इन फिल्मों से क्या एक बार फिर कंगना बॉक्स ऑफिस की क्वीन बन जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



