नेहरू जूलॉजिकल पार्क में जल्द ही आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे कंगारू

हैदराबाद, ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कंगारू जल्द ही हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के परिवार का हिस्सा बनेंगे। जामनगर, गुजरात में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वैश्विक वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र, वंतारा जानवरों की अदला-बदली कार्यक्रम के तहत हैदराबाद चिड़ियाघर को कंगारू का एक जोड़ा देगा।

नेहरू चिड़ियाघर ने पहले ही बाड़े और नाइट हाउस सहित सभी व्यवस्थाएँ कर ली हैं और कंगारू को लाने की तैयारी कर रहा है। वंतारा की एक टीम ने निदेशक बृज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में हाल ही में चिड़ियाघर की सुविधाओं और बुनियादी ढाँचे का दौरा किया था। यह पहली बार है जब चिड़ियाघर में कंगारू होंगे। नेहरू जूलॉजिकल पार्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वंतारा से एक नर और एक मादा कंगारू मिलेंगे।

चिड़ियाघर के नए परिवार के सदस्यों का स्वागत करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कंगारू मिलने के बाद,उन्हें आगंतुकों के लिए प्रदर्शित करने से पहले कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इन कंगारुओं के बदले हैदराबाद चिड़ियाघर अपना एक हाथी वंतारा को देगा। इससे पहले नेहरू चिड़ियाघर ने 2020 में जापान के योकोहामा जूलॉजिकल गार्डन से चार कंगारू लाने की योजना बनाई थी। चिड़ियाघरों के बीच एक सौदा भी हुआ था। हालांकि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के चलते इस सौदे को रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार का द्वितीय पुरस्कार

इसके अलावा अकेले रह रहे सनी नामक नर जिराफ कोएक मादा साथी मिलने वाली है। पिछले हफ्ते हैदराबाद चिड़ियाघर के वरिष्ठ अधिकारियों ने मैसूर चिड़ियाघर का दौरा किया और जानवरों के आदान-प्रदान को अंतिम रूप दिया। एक अधिकारी ने कहा कि हमें इस महीने के अंत तक जिराफ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में, चिड़ियाघर में 199 प्रजातियाँ हैं।

दो और ज़ेबरा भी होंगे शामिल

नेहरू जूलॉजिकल पार्क और जीवंत होने वाला है, क्योंकि दो मेहमान यहाँ आने वाले हैं। इनके आने से जू में स्थित ज़ेबरा बाड़ा और जीवंत हो उठेगा। हैदराबाद चिड़ियाघर को जल्द ही जामनगर में एक ग्लोबल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और कंजर्वेशन सेंटर (वंतारा) से ज़ेबरा का एक जोड़ा मिलेगा। अभी चिड़ियाघर में तीन ज़ेबरा हैं, जिनमें दो नर और एक मादा शामिल हैं। वर्तमान जेबरा भी वंतारा से ही लाये गये थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button