‘कांता’ टीज़र: दुलकर-समुथिरकानी की टकराहट से मचा हड़कंप
हैदराबाद, अभिनेता दुलकर सलमान ने आज (29 जुलाई, 2025) अपने 42वें जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म ‘कांता’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी किया। तमिल और तेलुगु में बनी इस द्विभाषी फिल्म का निर्देशन सेल्वामणि सेल्वराज ने किया है। फिल्म में दुलकर के साथ समुथिरकनी और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
दो मिनट बारह सेकंड के इस टीज़र में एक पिता और बेटे के टूटे रिश्ते को दर्शाया गया है, जिसमें समुथिरकनी और दुलकर क्रमशः पिता और पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। टीज़र की शुरुआत स्टूडियो की उस घोषणा से होती है, जिसमें फिल्म का नाम ‘सांता’ बताया जाता है, जिसे पहली तमिल हॉरर फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म में समुथिरकनी एक निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दुलकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे। टीज़र के अनुसार, दुलकर का किरदार एक ऐसा अभिनेता है, जिसे उसके पिता (समुथिरकानी) ने बचपन से फिल्मों के लिए प्रशिक्षित किया है। हालांकि समय के साथ दोनों के बीच एक अनकही दुश्मनी पैदा हो जाती है। टीज़र में समुथिरकनी को दुलकर का गला दबाते और उन पर कुर्सी फेंकते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े : http://सुपरहीरो बनीं कल्याणी प्रियदर्शन, ‘लोकाः 1’ टीज़र रिलीज़
फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाटी ने संयुक्त रूप से वेफरर फिल्म्स और स्पिरिट मीडिया के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत जानू चंथर ने तैयार किया है। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। दुलकर आखिरी बार 2024 की बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म ‘लकी भास्कर’ में नजर आए थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



