Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

कराची बेकरी 100 प्रतिशतभारतीय ब्रांड : प्रवर्तक

हैदराबाद, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मशहूर बेकरी श्रृंखला कराची बेकरी का नाम बदलने से प्रवर्तकें ने बृहस्पतिवार को इनकार करते हुए कहा कि यह 100 प्रतिशत भारतीय ब्रांड है। कराची बेकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं।

इस पोस्ट के मुताबिक, कराची बेकरी 100 प्रतिशत भारतीय ब्रांड है, जिसकी स्थापना 1953 में भारत के हैदराबाद में हुई थी। हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है, हमारी राष्ट्रीयता का नही। कृपया हमें उसी रूप में समर्थन दें, जैसे हम हैं। एक भारतीय ब्रांड जो भारत की सेवा प्यार से कर रहा है।

कराची बेकरी के प्रवर्तक राजेश रामनानी और हरीश रामनानी ने कहा कि इस ब्रांड की स्थापना हैदराबाद में 1953 में उनके दादा खानचंद रामनानी ने की थी, जो विभाजन के दौरान पाकिस्तान से भारत चले आए थे। कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग को लेकर विशाखापत्तनम में किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रवर्तकें ने कहा कि लोग पाकिस्तान के एक शहर के नाम पर ब्रांड का नाम होने की वजह से विरोध कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि यह भारत के हैदराबाद का ब्रांड है।

यह भी पढ़ें… रिजर्व बैंक ने 25 टन सोना बढ़ाया

कराची बेकरी के मालिकें ने कहा कि इसका नाम हमारे दादा ने कराची बेकरी इसलिए रखा था कि वह विभाजन के बाद भारत आए थे। इसके साथ ही प्रवर्तकें ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त से समर्थन देने का अनुरोध किया।

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक दक्षिणपंथी संगठन के नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग की थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी एक शाखा के पास पुलिसकर्मियें को तैनात किया गया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button