राष्ट्रपति निलयम में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

हैदराबाद, बोलारम सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में आज1990 के कारगिल युद्ध के दौरान बलिदान देने वाले भारतीय सशस्र बलों के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टीएएसए के निदेशक (शिक्षा) ब्रिगेडियर जोस अब्राहम तथा एकम आईएएस अकाडमी के अकादमिक निदेशक मेजर (सेवानिवृत) एस.एस.ओबरॉय थे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स सहित 94 स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 3,200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेपुंए एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। अवसर पर छात्रों में देशभक्ति की रचनात्मक अभिव्यक्तियों को बढ़ावा देने के लिए चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता सहित सत्र का आयोजन किया गया।

ब्रिगेडियर जोस अब्राहम ने अपने संबोधन में भारतीय सशस्र बलों के साहस और दृढ़ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं का पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा अनुशासन का पालन करना चाहिए। साथ ही इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशस्र बलों में भविष्य के लिए एनसीसी स्काउट्स और गाइड्स जैसे संगठनों में भाग लेना चाहिए।

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित

एस.एस. ओबेरॉय ने सशस्र बलों में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें तकनीक से उत्पन्न होने वाले व्यवधानों से दूर रहने, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और एनसीसी प्रशिक्षण से प्राप्त अनुशासन को अपनाने की सलाह दी। राष्ट्रपति निलयम की प्रबंधक डॉ. के. रजनी प्रिया ने कारगिल विजय दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए भारतीय सशस्र बलों की सेवा, शौर्य, बलिदान, देशभक्ति और अटूट संकल्प का उल्लेख किया।

डॉ. के. रजनी प्रिया ने कहा कि हमारे वीर जवान राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हैं। अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शास्त्राय नृत्य तथा गीत-संगीत के बीच निशुम्बिता स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा तिरंगा नामक एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर और उसके उद्देश्य को प्रभावशाली ढंग मंचित किया।

यह भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में बद्रुका कॉलेज, वसुंधरा जूनियर कॉलेज फॉर गर्ल्स, सीएमआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर विमेन बेगमपेट, भवन्स विवेकानंद कॉलेज सैनिकपुरी, सन फ्लावर स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button