करीमनगर : चीनी नागरिकों को 137 करोड़ स्थानांतरित करने वाले 13 गिरफ्तार
हैदराबाद, करीमनगर में आरबीएल बैंक की शाखा में उजागर हुए एक बड़े साइबर क्राइम और हवाला घोटाले के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाँच में पता चला है कि फर्जी खाते खोलकर सात म्यूल खातों के जरिए चीनी नागरिकों के लिए 137 करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए। गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों में आरबीएल बैंक के सात कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनमें किसान नगर शाखा का मैनेजर भी शामिल है।
करीमनगर पुलिस आयुक्त गौस आलम ने बताया कि इस मामले में डिप्लोमा, डिग्री और इंजीनियरिंग के छात्र भी आरोपी हैं और बैंक के दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बंडारी साईराम नामक व्यक्ति ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की साजिश रची और हर लेनदेन पर 2 प्रतिशत कमीशन लिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा
पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों ने साइबर अपराध करने के लिए शिक्षित और अशिक्षित लोगों समेत कई मासूम लोगों का दुरुपयोग किया। बिचौलियों ने कुछ लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक खातों तक पहुंच हासिल की। उन्होंने जनता से अपील की कि साइबर अपराध की किसी भी घटना की तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



