करीमनगर : पारिवारिक कलह के चलते जुड़वाँ पुत्रियों की हत्या
हैदराबाद, करीमनगर ज़िले के जुबली नगर में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी दो पाँच वर्षीय जुड़वाँ पुत्रियों को कीटनाशक पिलाने के बाद कुएँ में फेंककर हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, जुबली नगर निवासी गच्चू श्रीशैलम का उसकी पत्नी के साथ घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हो रहा था। पत्नी से बदला लेने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह श्रीशैलम ने अपनी दो जुड़वाँ पुत्रियों गीतम श्री और गीतान्विका को कीटनाशक पिलाने के बाद दोनों को स्थानीय कुएँ में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : हत्या के प्रयास मामले में तीन युवक अरेस्ट
ऐसा करते देख स्थानीय लोगों ने श्रीशैलम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कुएँ से दोनों बालिकाओं के शव निकालकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए करीमनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। श्रीशैलम के खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



