कर्नाटक: श्रृंगेरी के 279 खारिज मतपत्रों का फिर से सत्यापन

बेंगलुरु, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2023 के चुनाव के दौरान श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाले गए 279 खारिज डाक मतपत्रों का पुन: सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि पुनः सत्यापन के नतीजे के आधार पर निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को डाक मतपत्रों की पुनर्गणना करनी होगी और परिणाम घोषित करना होगा।

यह भी पढ़े : जयपुर में जापानी पर्यटक से छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस

न्यायमूर्ति आर. नटराज ने सोमवार को यह आदेश पारित किया। वह भाजपा के पराजित उम्मीदवार डी. एन. जीवराज की चुनाव याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के टी. डी. राजेगौड़ा की जीत को चुनौती दी थी। राजेगौड़ा ने 201 मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि, अदालत ने राजेगौड़ा के वकील के अनुरोध पर इस आदेश पर दो सप्ताह के लिए रोक भी लगा दी है, ताकि वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे सकें।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button