गौसेवा से प्रसन्न होती हैं करणी माता : करणी प्रतापजी
हैदराबाद, करणी माता की कृपा पाना चाहते हैं तो गौसेवा करें। इससे करणी माँ प्रसन्न होती हैं। उक्त उद्गार सीताराम बाग स्थित द्रौपदी गार्डन में श्री करणी भक्त भाग्यनगर (हैदराबाद) द्वारा आयोजित मां करणी की मंगलमय कथा के चतुर्थ दिवस की कथा श्रवण करवाते हुए कथा वाचक डॉ. करणी प्रतापजी महाराज ने दिये। महाराज ने कहा कि करणी माता जहां भी गयीं, वहां पर पर्चे बंटे और चमत्कार हुए। माता शक्ति साक्षात देवी का तत्व हैं।
गौ माता की रक्षा के लिए करणी मां का अवतार हुआ और 151 लीलाओं के दौरान माता ने प्रतिदिन गायों की सेवा की। जहां भी गायों का अपमान हुआ तो उस स्थान को माता ने त्याग दिया। करणी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो कलिकाल में गौ हत्या को रोकने का प्रयास करें। गाय को पालें। गौशाला में भोजन की व्यवस्था करें। माताजी ने पुत्र लाखन को यमलोक से लाकर नई सृष्टि की रचना की।
देशनोक के दिव्य काबे : शक्ति के साक्षात स्वरूप और देवी का सानिध्य
महाराज ने कहा कि देशनोक करणी मंदिर में जो चूहे यानी काबा हैं, वे साधारण नहीं हैं, बल्कि शक्ति के कण हैं। साक्षात दिव्य मूर्ति हैं। बीकानेर में गंगा यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी कॉलेज के प्रोफेसर ने शोध भी किया, पर चूहों की जनसंख्या सीमित रहती है, जबकि जहां चूहे रहते हैं वहां लाखों करोड़ों की जनसंख्या हो जाती है। करणी माता मंदिर सुबह 3 से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। मां के काबे मंदिर को छोड़कर बाहर नहीं जाते हैं।
किसी एक चूहे की मृत्यु हो जाए तो मंदिर में दुर्गंध भी नहीं आती है। मंदिर में जब भक्त जाते हैं तो काबे कंधे शीश पर बैठते हैं। इससे भक्तों को देवी के सानिध्य का अनुभव होता है। माताजी के सफेद काबे के महाराजा गंगा सिंह चुनिंदा उपासक थे। मनुष्य के रूप में देवी की आराधना की।
यह भी पढ़े: मंद बुद्धि वालों का रखें विशेष ध्यान : कनकप्रभाजी
सफेद काबा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है जो भी देखता है उन्हें कैमरा में कैद करता है। महाराज ने कहा कि माताजी के काबे अत्यंत शुभ हैं, जो स्वत ही दर्शन देते हैं। वास्तविक मान्यता है कि जो भक्त माताजी की सच्चे दिल से अरदास करे, तो उन्हें श्वेत काबा के दर्शन होते हैं। काबों की लीला सकल संसार में अलौकिक है। अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ शत्रुघ्न दाहिमा ने प्रस्तुत किया। किन्नू बन्नाजी ने भजन प्रस्तुत किये। संस्था ने सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





