माहेश्वरी समाज भूषण से नवाजे गए कार्तिकेय बल्दवा
हैदराबाद, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन-2026- माहेश्वरी महाकुंभ में अश्वगंधा को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले युवा उद्यमी कार्तिकेय बल्दवा को प्रतिष्ठित समाज भूषण की उपाधि से नवाजा गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सम्मान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदान किया। कार्तिकेय बल्दवा ने अश्वगंधा आधारित उत्पाद विशेषकर केएसएम-66 अश्वगंधा के माध्यम से आयुर्वेद को केवल एक परंपरा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि क्लीनिकल रिसर्च और ग्रीन केमिस्ट्री के जरिए इसे दुनिया भर के एथलीट्स और स्वास्थ्य प्रेमियों की पहली पसंद बनाया। यह सम्मान उनके विजन, औद्योगिक उत्कृष्टता और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नुमाइश में बढ़ा दर्शकों का आकर्षण
कार्तिकेय बल्दवा ने अवॉर्ड को माता-पिता के संस्कारों से जोड़ा
कार्तिकेय बल्दवा ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन संस्कारों का है, जो माता-पिता से मिले हैं। अश्वगंधा पर काम करना उनके लिए केवल बिज़नेस नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन धरोहर को विज्ञान की कसौटी पर खरा उतारकर दुनिया के सामने रखने का मिशन था। राज्यपाल और समाज के वरिष्ठजनों से मिला आशीर्वाद और अधिक जिम्मेदारी का अहसास करा रहा है। हम स्वस्थ भारत, समर्थ भारत की दिशा में और तेजी से काम करेंगे।
अवसर पर कार्तिकेय की माँ भगवती बल्दवा ने कहा कि एक माँ के लिए इससे बड़ा गौरवपूर्ण क्षण क्या हो सकता है कि उसका बेटा समाज के सबसे बड़े मंच पर सम्मानित हो। कार्तिकेय ने हमेशा लीक से हटकर सोचा है। यह उसकी कड़ी तपस्या और ईमानदारी का फल है। उनके पिता और प्रसिद्ध उद्योगपति महेश बल्दवा ने कहा कि कार्तिकेय ने साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो और लक्ष्य बड़ा हो, तो सफलता कदम चूमती है। उसने न केवल बल्दवा परिवार का, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज का मान औद्योगिक जगत में बढ़ाया है। उसकी समाज सेवा की भावना ही उसे एक सच्चा भूषण बनाती है। समारोह में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा और महामंत्री अजय काबरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



