काठमांडू हवाई अड्डा : भारतीय नागरिक से 800 ग्राम से अधिक सोना बरामद


काठमांडू, नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भारतीय नागरिक को गुदा में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि हवाई अड्डे के आगमन परिसर में मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान रौनक मदानी (48) का व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हुआ। नेपाल पुलिस मुख्यालय के समाचार बुलेटिन के अनुसार, मदानी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका एक्स-रे किया गया जिसमें पता चला कि उसने अपनी गुदा के अंदर सोने के तीन पैकेट छिपा रखे हैं।

यह भी पढ़े: सस्ते दाम पर सोना दिलाने की आड़ में ठगी का पर्दाफाश
पुलिस ने बताया कि तीनों पैकेट में कुल 835 ग्राम सोना था। मदानी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान से मुंबई से काठमांडू पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए उसे हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
