कौशिक रेड्डी ने करीमनगर पुलिस कमिश्नर पर लगाये गंभीर आरोप
हैदराबाद, बीआरएस के विधायक पाढ़ी कौशिक रेड्डी ने करीमनगर के पुलिस आयुक्त पर फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
तेलंगाना विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कौशिक रेड्डी ने कहा कि करीमनगर के पुलिस कमिश्नर आलम गौस अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : खाद्य पदार्थ में मिलावट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोनालापल्ली गाँव में मनमाने ढंग से फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की माँग की। कौशिक रेड्डी ने कहा कि एक-दो अधिकारियों के व्यवहार के कारण पूरे तंत्र की छवि खराब हो रही है। उन्होंने अपने खिलाफ निराधार आरोप लगाए जाने पर चिंता की जातायी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





