बीसी वर्ग को आवंटित बजट को लेकर भड़कीं कविता

Ad

हैदराबाद, कांग्रेस सरकार के पेश वार्षिक बजट को लेकर तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व एमएलसी के. कविता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को हर साल 20 हजार करोड़ रुपये आवंटन करने का वादा कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना की जनता को बेवकूफ बनाया है।

बंजारा हिल्स स्थित जागृति कार्यालय पर मीडिया को बजट पर दी प्रतिक्रिया में कविता ने कहा कि सरकार का फेक रिवीजन, फैब्रिकेटेड बजट है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। हैदराबाद में सलीम फेकू काफी प्रसिद्ध है, उसी तरह सांसद राहुल गांधी भी बड़े फेकू निकले। इसलिए राहुल गांधी के बजाए आज से राहुल फेकू नामकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी राहुल फेकू तेलंगाना आएँगे, तब अवश्य तेलंगाना जागृति उन्हें लताड़ेगी।

यह भी पढ़ें… कविता की पार्टी के पंजीकरण आवेदन पर अदालत का चुनाव आयोग को निर्देश

कविता ने कांग्रेस सरकार पर पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनसंख्या के 56 प्रतिशत बीसी वर्ग के लिए केवल 4 प्रतिशत बजट कहाँ तक सही है। उन्होंने कहा कि बजट में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बेरोजगारों, विकलांगों आदि के साथ पूरी तरह से अन्याय किया गया है। रैतु भरोसा, चेयुता पेंशन के साथ ही कई क्षेत्रों को गत बजट में किए गए आवंटन को बिना कोई बदलाव उसी तरह पेश कर दिया गया, यह चिंता का विषय है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button