केसीआर ने भाजपा को उपहार में दिया करीमनगर : कांग्रेस
हैदराबाद, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि करीमनगर नगर निगम की सत्ता बीआरएस प्रमुख केसीआर ने भाजपा को उपहार में दी है। यह सब कालेश्वरम भ्रष्टाचार को भाजपा के मौन समर्थन के बदले हुआ है। सोमवार को गांधी भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए टीपीसीसी महासचिव चंगानी दयाकर ने कहा कि भाजपा ने कालेश्वरम भ्रष्टाचार पर केसीआर का मौन समर्थन किया। इसके परिणाम स्वरूप केसीआर ने राजनीतिक उपहार के रूप में करीमनगर कॉर्पोरेशन भाजपा को दिया। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने भाजपा को समर्थन के लिए ही चुनाव प्रक्रिया से अलग रहने का निर्णय लिया।
चंगानी दयाकर ने कहा कि तेलंगाना के विकास को जनता ने समर्थन दिया है। बीआरएस शासन में लोकतंत्र को कुचलकर कांग्रेस जीती है। इन नगरपालिका चुनावों में लोगों ने स्वतंत्र रूप से मतदान किया और लोकतंत्र के पक्ष में खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि बंडी को समर्थन देना मतलब केसीआर के भ्रष्टाचार को भाजपा ने परोक्ष समर्थन दिया है। भाजपा और बीआरएस पार्टियाँ एक ही हैं, यह करीमनगर कॉर्पोरेशन के पदाधिकारियों के चुनाव से स्पष्ट हो गया है।
यह भी पढ़ें… कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता : कविता
केसीआर के भ्रष्टाचार के कदमों पर भाजपा नेता सिर झुका रहे हैं। यदि करीमनगर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन नहीं मिला है, तो वह केसीआर और भाजपा का ड्रामा ही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बंडी संजय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद तेलंगाना में कहीं भी केंद्र की निधियों से शिलान्यास तक नहीं हुआ है। जो मंत्री संसद सत्रों में भाग नहीं ले रहे हैं, ऐसे केंद्रीय मंत्री से करीमनगर नगर निगम के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



