पालमुरू परियोजना के बारे में केसीआर ने झूठ बोला : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने पालमुरू-रंगारेड्डी लिफ्ट परियोजना पर 27 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद एक एकड़ भूमि को भी सिंचाई जल नहीं दिया। उन्होंने सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विपक्षी बीआरएस की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि बीआरएस नेता अत्यंत गैर जिम्मेदाराना बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने इस परियोजना पर अब तक 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए। पालमुरू परियोजना के निर्माण के लिए अब तक कोई अनुमतियाँ नहीं मिलीं।

अनुमतियों को लेकर केसीआर ने झूठ बोला था। बीआरएस नेता हरीश राव अजीब और घटिया बातें कर रहे हैं। असल में केसीआर सरकार पालमुरू परियोजना का निर्माण नहीं करना चाहती थी। वर्ष 2020 में केंद्र सरकार को भेजे गए पानी के हिस्सा बंटवारे में पालमुरू, एसएलबीसी और दिंडी परियोजनाओं के लिए पानी नहीं माँगा गया। दस साल के शासन काल में बीआरएस ने राज्य की जनता को धोखा दिया। उन्होंने दोहराया कि सिंचाई पर 1.83 लाख करोड़ खर्च करने वाली बीआरएस सरकार के कार्यकाल में एक भी एकड़ को पानी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें… दलबदलू विधायकों से त्याग पत्र दिलाकर उप-चुनाव का सामना करें रेवंत : केटीआर

पूर्व आंध्र प्रदेश में बनी परियोजनाओं के ज़रिए ही खेती के लिए पानी दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में एसएलबीसी परियोजना का निर्माण काय हमारी सरकार पूरा करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button