इस्तीफा दें केसीआर : डॉ. के. नारायण
हैदराबाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. के. नारायण ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से तत्काल विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की है। डॉ. के. नारायण ने महत्वपूर्ण चर्चाओं के बावजूद विधानसभा सत्र में भाग न लेने के लिए केसीआर की कड़ी आलोचना की।
नारायण ने कहा कि पिछड़ी जातियों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण विधेयक विधानसभा में पेश किया जाना और कालेश्वरम परियोजना पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम राज्य विधानसभा में ही हुए। उन्होंने पूछा कि क्या केसीआर विधानसभा में उपस्थित होने के बजाय अपने फार्महाउस में नाटक कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें… CBI के हवाले कालेश्वरम की जाँच, विधानसभा में रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान
नारायण ने इसे गैर जिम्मेदाराना कृत्य बताया। डॉ. के. नारायण ने पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बधाई दी और आग्रह किया कि इसे विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



