मोबाइल की तरह खुद को भी करते रहें अपडेट : विक्रांत मैसी

हैदराबाद, फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन हैदराबाद चैप्टर द्वारा सक्सेस विद्आउट शार्टकट्स विषयक सत्र का आयोजन जुबली हिल्स स्थित होटल दासपल्ला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि हम जिस प्रकार मोबाइल को नियमित रूप से अपडेट करते रहते हैं, उसी प्रकार सफलता को अर्जित करने के लिए स्वयं को भी अपडेट रखना आवश्यक है।

मैसी ने एफएलओ हैदराबाद चैप्टर की अध्यक्ष प्रतिभा कुंडा से इस विषय पर बात करते हुए अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पैसा ही वह वजह थी, जिसके कारण वे 16 साल की उम्र में घर से निकले थे। तब उनका लक्ष्य सीधा-सादा यानी शिक्षा, घर और अंतत: प्रति माह 1 लाख रुपये कमाना था। 24 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर खरीदा। लेकिन समय के साथ उनके लिए सफलता की परिभाषा बदल गई। उद्योग में 21 साल बिताने के बाद वे एक संतुष्ट अभिनेता हैं। सफलता अक्सर बार-बार की असफलताओं का संयुक्त प्रभाव होती है। आसानी से नहीं मिलती है। इसके लिए अथक परिश्रम करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया आरएएस ट्राउट फार्म का उद्घाटन

सफलता पाने के लिए खुद में करो सुधार

बालिका वधू से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले तथा 12वीं फेल जैसी फिल्मों व वेब सीरीज आदि में अभिनय के लिए पहचान रखने वाले विक्रांत मैसी ने कहा कि सफलता पाने के लिए खुद में सुधार करो या इसकी रेस से बाहर हो जाओ। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में टिके रहने के लिए सीखना, पुरानी बातों को भूलना और फिर से सीखना ही नियम होना चाहिए।

इंडस्ट्री में प्रसिद्धि और सोशल मीडिया के प्रति दीवानगी से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए विक्रांत ने कहा कि वे सोशल मीडिया के दीवाने नहीं हैं। निजी जीवन को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखना पसंद है। न तो वे पार्टियों में जाते हैं, न ही उनका मानना है किमेलजोल से काम मिलता है। असल में मायने तो यह रखता है कि आप कैमरे के सामने क्या करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई चाचा नहीं है, जो मेरे लिए फिल्म प्रोड्यूस कर सके। हर भूमिका के लिए मुझे अपना दमखम दिखाना होता है और खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करना होता है।

इसके पूर्व प्रतिभा कुंडा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि शॉर्टकट के बिना सफलता का अर्थ है कि सही कामों को लगातार करते रहना, भले ही कोई आपको देख न रहा हो। इसमें समय लग सकता है, लेकिन इससे ऐसी विश्वसनीयता और उपलब्धियाँ हासिल होती हैं, जो वास्तव में स्थायी होती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button