केरल : ममूटी और शामला हमजा को 2024 का राज्य फिल्म पुरस्कार मिला
त्रिशूर (केरल), केरल सरकार ने सोमवार को 2024 के लिए 55वें राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और और शामला हमजा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में नामित किया गया।
चिदंबरम की मंजुमल बॉयज ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित प्रमुख पुरस्कार जीते। यह सर्वाधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है। पुरस्कारों की घोषणा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने अभिनेता प्रकाश राज की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय जूरी की उपस्थिति में की।
ममूटी ने ब्रमयुगम में कोडुमोन पोट्टी की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। वहीं फिल्म उद्योग में अपेक्षाकृत नयी शामला हमजा ने फेमिनिची फातिमा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।
यह भी पढ़े : ‘पेड्डी’ के निर्माताओं ने किया जान्हवी कपूर के किरदार की पहली तस्वीर के साथ पोस्टर जारी
चिदंबरम ने मंजुमल बॉयज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल) का पुरस्कार भी जीता। नासलेन और ममिथा बैजू अभिनीत प्रेमलु को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। इसका निर्देशन गिरीश ए डी ने किया था।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



