खैरताबाद : भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त

हैदराबाद, खैरताबाद जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने मंगलहाट पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर प्रतिबंधित ई-सिगरेट का व्यापार करने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी के पास से 8.72 लाख रुपये मूल्य के 282 इलेक्ट्रिक सिगरेट जब्त किए गए।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स इंस्पेक्टर पी. राघवेंद्र ने छापेमारी की। टास्क फोर्स पुलिस ने लोअर धूलपेट के मकान पर छापा मारकर कॉलेज छात्र टिकाले रोहन (23) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से यूटोबियान्डर, एल्फबार और रायाडीवन ब्रांड के प्रतिबंधित 282 ई-सिगरेट जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले अरेस्ट

जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी रोहन अपने साथी रामकोट निवासी शिवनानी प्रथम के साथ मिलकर मुंबई से बंजारा हिल्स निवासी एजेंट परवीन सलमान जुबेर के जरिए प्रतिबंधित ई-सिगरेट मंगाकर बेच रहा था। सिगरेट बेचने के लिए आरोपी शिवनानी प्रथम ने व्हॉट्सऐप ग्रुप भी तैयार रखा था। इस व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिए संपर्क कर ई-सिगरेट बेचे जा रहे थे। भुगतान फोन-पे के जरिए प्राप्त किया जा रहा है। इस मामले में शिवनानी प्रथम और परवीन सलमान जुबेर फरार है। इन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button