खम्मम : फरार व मुख्य गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
हैदराबाद, खम्मम की क्षेत्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल सेंटर ने ईगल पुलिस फोर्स के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत फरार व मुख्य गांजा तस्कर सुरेन्द्र खेमुडू उर्फ देबदास कीलो उर्फ सुरेन्दर उर्फ विवेक (35) को गिरफ्तार कर लिया।
ईगल फोर्स के निदेशक संदीप शांडिल्य ने यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रसबेडा ग्राम कलिमेला मलकानगिरी ज़िला, ओड़िशा निवासी सुरेन्दर खेमुडू पिछले 10 वर्ष से बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से वर्तमान समय तक भद्राचलम, तुकारामगेट, चित्रकोंडा, पालवंचा, भद्राचलम, एनटीपीएस रामागुंडम, लक्ष्मीदेवीपल्ली और मनुगुरु पुलिस थाने में गांजा तस्करी के 8 मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल की हवा खा चुका है। उन्होंने बताया कि सुरेन्दर ने चौथी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी और मजदूरी करने के अलावा वह गांजा तस्करी करने लगा।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम
ओड़िशा से गांजा खरीदकर वह तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए गांजे की तस्करी कर रहा था। पिछले एक माह से उसकी तलाश की जा रही थी और उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भद्राद्रि कोत्तागुड़ेम पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



