पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अभियानों में 11 आतंकवादी ढेर

पेशावर, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया शाखा ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान (आईबीओ) बृहस्पतिवार को अंजाम दिए गए, जिनमें ‘फितना अल ख्वारिज’ से जुड़े आतंकवादी मारे गए।

‘फितना अल ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए किया जाता है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक अभियान चलाया, जहां भीषण गोलीबारी के बाद छह आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा, कुर्रम जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिए गए एक अन्य अभियान में पांच आतंकवादी ढेर किए गए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button