वृद्ध महिला की हत्या करने वाली को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हैदराबाद, साइबराबाद की डुंडीगल पुलिस ने लूट के इरादे से वृद्ध महिला हत्या करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मेडचल संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शंकर रेड्डी ने बताया कि डुंडीगल स्थित चर्च गागिलापुर में रहने वाली सी. सुशीलम्मा (85) की हत्या के मामले में गागिलापुर चर्च में रहने वाली पी. कविता (36) को आज सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने आरोपी महिला को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए बताया कि पिछले 15 दिनों से कविता सुशीलम्मा को सेन्धी की सप्लाई कर रही थी। उसकी पहले दिन से ही सुशीलम्मा के गहनों पर नजर थी, उसने 2 फरवरी को दोपहर के समय मौका मिलते ही सुशीलम्मा के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़े: नाबालिगा के हत्यारे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इसके बाद, वह महिला के शव के गहने उतार कर फरार हो गए, बाद में उसने गहनों को स्थानीय सूनार को बेच दिया। इसी क्रम में 2 फरवरी की सांय पड़ोसियों को सुशीलम्मा के कमरे से नहीं निकलने पर शक हुआ और भीतर जाने पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के तहत आरोपी की पहचान की। महिला को सुबह पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, पूछताछ में महिला की हत्या में भूमिका उजागर होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



