नाइट और सोफी ने बांग्लादेश पर चार विकेट से जीत दिलाई
गुवाहाटी, सोफी एक्लेसटन की अगुवाई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अपने अपार अनुभव का इस्तेमाल करके शानदार अर्धशतक लगाते हुए इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के मैच में मंगलवार को चार विकेट से जीत दिलाई। हले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेशी टीम 178 रन पर आउट हो गई।
इसके बाद लेग स्पिनर फाहिमा खातून (दस ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर (पाँच ओवर में 28 रन देकर दो विकेट) ने किला लड़ाने की कोशिश की और एक समय 23वें ओवर में इंग्लैंड के पाँच विकेट 78 रन पर गिर गए थे। नाइट ने हालाँकि बांग्लादेश के उलटफेर के मंसूबों पर पानी फेरते हुए जबर्दस्त पारी खेली। मार्च में कप्तानी छोड़ने वाली नाइट 111 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रही।
नाइट-डीन की साझेदारी से इंग्लैंड की जीत, बांग्लादेश फिसला
वहीं चार्ली डीन ने 56 गेंदों में 27 रन की नाबाद पारी खेली। डीन और नाइट ने सातवें विकेट के लिए 79 रन जोड़कर 23 गेंदें बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। इससे पहले इंग्लैंड के लिए एक्लेसटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट लिये। बांग्लादेश के लिए शोभना मोस्तारी ने 108 गेंदों में 60 और राबिया खान ने 27 गेंदों में 43 रन बनाए।इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और एमी जोंस (एक) पहले ही ओवर में मारूफा अख्तर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गई।
बांग्लादेश को अगले ओवर में दूसरा विकेट भी मिल जाता, लेकिन स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंद पर मारूफा ने टैमी ब्यूमोंट का कैच टपकाया। ब्यूमोंट हालाँकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उा सकी और मारूफा ने उन्हें 13 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। नाइट को भी मैदानी अंपायर ने मारूफा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया था, लेकिन रिव्यू के बाद फैसला बदल गया।
यह भी पढ़े : एमसीसी ने मुनीबा रन-आउट मामले में तीसरे अंपायर का फैसला सही बताया
लेग स्पिनर फाहिमा खातून ने 19वें ओवर में कप्तान नेट स्किवेर ब्रंट (41 गेंदों में 32 रन) और एम्मा लैंब को आउट करके इंग्लैंड को दोहरे झटके दिए, लेकिन नाइट ने टीम को जीत तक पहुँचाकर ही दम लिया। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर चार्ली डीन ने दस ओवर में 28 रन देकर दो और एलिस कैपसी ने आ ओवर में 31 रन देकर दो विकेट चटकाये। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को हराने वाली बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी रही और लॉरेन बेल के ओवर में शरमीन अख्तर ने 14 रन बनाए।
स्कोर बोर्ड
बांग्लादेश पारी : रूबिया हैदर का. डंकली बो. बेल 04, शरमीन अख्तर का. जोंस बो. एक्लेसटन 30, निगार सुल्ताना का. डीन बो. स्मिथ 00, शोभना मोस्तारी पगबाधा बो. कैपसी 60, शोरना अख्तर का. जोंस बो. डीन 10, रितु मोनी का. स्मिथ बो. डीन 05, फाहिमा खातून बो. एक्लेसटन 07, नाहिदा अख्तर का. डीन बो. एक्लेसटन 01, राबिया खान नाबाद 43, मारूफा अख्तर का. बेल बो. कैपसी 00, शंजीदा अख्तर का. नेट स्किवेर ब्रंट बो. स्मिथ 01, अतिरिक्त : 17, कुल : 49.4 ओवर में 178 रन। विकेट पतन : 24-1, 25-2, 59-3, 85-4, 108-5, 121-6, 130-7, 156-8, 157-9, गेंदबाजी : बेल 7-1-28-1, स्मिथ 9.4-1-33-2, नेट स्किवेर ब्रंट 5-0-32-0, एक्लेसटन 10-3-24-3, डीन 10-2-28-2, कैपसी 8-1-31-2.
इंग्लैंड महिला पारी : टैमी ब्यूमोंट पगबाधा बो. मारूफा 13, एमी जोंस पगबाधा बो. मारूफा 13, हीथर नाइट नाबाद 79, नेट स्किवेर ब्रंट का. फरजाना बो. फाहिमा 32, सोफिया डंकली पगबाधा बो. फाहिमा 00, एम्मा लैंब का. नाहिदा बो. फाहिमा 01, एलिस कैपसी पगबाधा बो. संजीदा 20, चार्ली डीन नाबाद 27, अतिरिक्त : 09, कुल : 46.1 ओवर में छह विकेट पर 182 रन। विकेट पतन : 1-6 , 2-29 , 3-69, 4-69 , 5-78 , 6-103, गेंदबाजी : मारूफा 5-0-28-2, नाहिदा 8-1-34-0, संजीदा 7-0-24-1, राबिया 7-1-39-0, फाहिमा 10-2-16-3, शोरना 7-0-33-0, रितु 2-1-3-0, शोभना 0.1-0-4-0. (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



